मुंबई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कभी काले हिरण का शिकार तो कभी ड्रंक एंड ड्राइव का मामला। कभी पत्रकारों से बदसलूकी तो कभी कुछ और...लगातार विवादों और मुश्किलों में घिरे फिल्म इंडस्ट्री के इस खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं और इस बार मामला गंभीर ही है। जी हां इस बार सलमान खान सड़क पर गलत गाड़ी चलाने के मामले में फंसे हैं।