4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे ने चोरी किए थे मां के गहने, पुलिस ने पकड़ा तो उगली हकीकत

नागौद थाना पुलिस की कार्रवाही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सतना

•

image

Dheerendra Kumar Gupta

•

Updated: 17 Jan 2020, 1:05 AM IST

Son had stolen the mother's jewelry, the police caught the reality

Son had stolen the mother's jewelry, the police caught the reality

सतना. मां की गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए बेटे ने ही मां के गहने और जरूरत के लिए रखी रकम चोरी कर ली थी। घर लौटी महिला ने जब चोरी का पता चलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। जांच पड़ताल में जब पुलिस को पता चला कि फरियादिया का बेटा ही आरोपी है तो उसे गिरफ्त में लेते हुए चोरी के गहने बरामद कर लिए गए। नागौद थाना पुलिस ने कार्रवाही के बाद गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

जानकारी मिली है कि बेलदार मोहल्ला नागौद में रहने वाली केतकी बेलदार पत्नी पंचम लाल बेलदार (65) ने 13 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जनवरी को वह अपनी बेटी के पास लवकुश नगर जिला छतरपुर चली गई थी। 9 जनवरी को वापस लौटी तो अगले दिन पति ने खर्च के लिए रूपए मांगे। जब केतकी ड्रम में रखे रुपए निकालने पहुंची तो उसमें न तो रुपए थे और न ही गहने थे। एेसे में केतकी घर में पूछताछ के अपने पुत्र जोगी बेलदार के साथ पुलिस की मदद लेने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान एसआइ आरपी त्रिपाठी, ओशो गुप्ता, आरक्षक पुष्पेन्द्र व चंद्र प्रकाश की टीम ने पाया कि आरोपी बीरू उर्फ वीरेन्द्र बेलदार पुत्र पंचम लाल बेलदार (32) ने चोरी की है तो उसे पकड़ कर पूछताछ की गई। आरोपी के कब्जे से गहने बरामद करने के बाद उसे अदालत में पेश कर दिया गया।