27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राखी के बाद ससुराल से आई पत्नी, पति को दिख गया कुछ ऐसा, फिर किया ऐसा काम कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

एक शख्स ने अपने ससुरालियों के साथ ऐसा खौफनाक सलूक किया, जिसके बारे में जान दंग रह जाएंगे आप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 28 Aug 2018, 1:54 PM IST

wife

राखी के बाद ससुराल से आई पत्नी तो, पति ने को दिख गया कुछ ऐसा, फिर किया ऐसा काम कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

नई दिल्ली।पंजाब के संगरूर में एक शख्स ने अपने ससुर की निर्मम हत्या कर दी है। लेकिन,इसके पीछे की कहानी जान आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, राखी पर शख्स की पत्नी मायके गई थी और जब लौटी तो उसके पास गिफ्ट कम थे। इसलिए, पति गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने न केवल अपनी पत्नी से मारपीट की गई, बल्कि ससुर की भी निर्मम हत्या कर दी।

यह है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, नेहा गुप्ता नामक महिला की पांच साल पहले मोहन लाल से शादी हुई थी। नेहा ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज की डिमांड करने लगे। इतना ही कई बार उसे ताना भी मारते और प्रताड़ित भी करते थे। रविवार को राखी पर वह मायके घर सुनाम अपने भाई को राखी बांधने के लिए गई थी। राखी बांधने के बाद जब वह वापस अपने ससुराल लहरागागा आई तो पति मोहन लाल ने उससे पूछा कि राखी बांधने भाई के पास गई थी तो तुम्हारे मायके वालों ने तुझे क्या कुछ दिया। नेहा ने कुछ शगुन और अन्य उपहार दिखा दिए। यह देखकर मोहन लाल भड़क गया कि मायके वालों ने उसकी पत्नी को महंगा सोने का कोई उपहार नहीं दिया। उसने कहा कि तुम्हारे घरवालों ने तो कुछ भी खास नहीं दिया और इसी बात पर उससे मारपीट की। इसके बाद उसने मायके फोन करके पिता अनिल कुमार को सारी बात बताई।

राखी के अगले दिन नेहा के पिता अनिल कुमार, भाई सौरभ गुप्ता, उनके दो मित्र जतिंदर सिंह व दीवान सिंगला उसके ससुराल लहरा आए तो उसके पति व पिता के बीच तकरार बढ़ गई। उसके पति ने पिता अनिल कुमार से मारपीट की। पिता की छाती में मुक्के मारे तो वह बेहोश हो गए। उसका भाई व अन्य परिजन उसके पिता को सुनाम अस्पताल ले जाए, जहां से उन्हें संगरूर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


इसके बाद नेहा ने अपने ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। नेहा के बयान पर पुलिस ने पति मोहन लाल, ससुर तरसेम लाल, सास किरणा देवी, ननद मीना रानी, जेठ सोहन लाल व दो अज्ञात महिलाओं व दो पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।