मिली जानकारी के मुताबिक सेना अब आतंकियों को किसी भी कीमत पर बख्शने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि ऑपरेश सर्च में 700 जवान उतर आए हैं। सेना की 53 और 55 राष्ट्रीय राइफल्स, 23 पैरा फोर्सेज, केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 182 व 183बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान पुलवामा और शोपियां के अलग-अलग गांवों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इस तलाशी अभियान में पुलवामा के लस्सीपोरा, अलाईपोरा, हजदारपोरा समेत कई गांवों की सख्त घेराबंदी की गई है।