अवैध रुप से मूर्ति लगाने को लेकर हुआ पथराव
दरअसल, कोतवाली इलाके में शनिवार को अनधिकृत तौर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाई जा रही थी। मूर्ति को हटाने के लिए पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों पर काबू पाया। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।