28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉस्टल में छात्राओं का इस तरह बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था ऐसा काम, GF देती थी साथ

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा एक छात्र हॉस्टल में लड़कियों की अश्लील वीडियो बनाता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 4 Sep 2018, 11:54 AM IST

porn video

हॉस्टल में छात्राओं का इस तरह बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था ऐसा काम, GF देती थी साथ

नई दिल्ली। बेंगुलरु पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा २१ साल का एक छात्र छिपकर हॉस्टल में लड़कियों की न्यूड वीडियो बनाता था। इसके बाद वीडियो को वह सोशल साइट पर अपलोड कर देता था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस काम में उसकी गर्लफ्रेंड भी मदद करती थी।

यह है पूरा मामला...

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिद्धार्थ मूलरूप से तमिलनाडु का रहनेवाला है। बेंगलुरु में वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। वहीं, उसकी गर्लफ्रेंड भी तमिलनाडु की रहनेवाली है। पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि जब वह सिद्धार्थ के साथ प्यार में थी, तो उसने अपनी एक न्यूड विडियो बनाकर सिद्धार्थ को भेजा था। इस विडियो के बाद सिद्धार्थ उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मजबूर किया कि वह कॉलेज हॉस्टल की दूसरी लड़कियों के न्यूड विडियो भी बनाए। पुलिस ने बताया कि फिलहाल सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड के दावे की जांच की जा रही है। अगर यह बात साबित हुई कि उसने जानबूझकर सिद्धार्थ की मदद की है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश की रहनेवाली 21 साल की एक लड़की ने पाया कि फेसबुक पर संगीता रेड्डी नाम का फेसबुक अकाउंट है। उसमें न्यूड तस्वीरें पड़ी थीं। जब इस अकाउंट को उसने और सर्च किया तो उसमें उसका बाथरूम वाला न्यूड विडियो था। दो और फेक प्रोफाइल से यह विडियो अपलोड किया गया था। छात्रों को शक हुआ कि यह काम सिद्धार्थ का है। क्योंकि, गलत कामों की वजह से ही उसे कॉलेज से निकाल दिया गया था। इतना ही नहीं उन्हें यह भी पता था कि उसकी गर्लफ्रेंड उनकी क्लासमेट है। पीड़िता ने अपने घरवालों को इस बारे में जानकारी दी। लेकिन, बदनामी के डर से पुलिस में जाने से उन्होंने इनकार कर दिया। आखिरकार, लड़की ने 28 जुलाई को पुलिस में शिकायत कर विडियो डिलीट करवाने का अनुरोध किया।


पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि यह वीडियो सिद्धार्थ ने ही अपलोड किया है। पुलिस ने तुरंत सभी वीडियो डिलीट करवाए। पुलिस ने बताया कि सिद्धार्थ ने कई लोगों के न्यूड वीडियो बनाए थे, जिन्हें वह सोशल साइट्स पर अपलोड करता था। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।