क्लास के दौरान हुआ था विवाद
मालूम हो कि रामलाल आनंद कॉलेज के पहले वर्ष के सेकेंड सेमेस्टर की क्लास चल रही थी। इसी दौरान पीड़ित और स्टूडेंट्स के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद विवाद झड़प में तब्दील हो गया। तभी एक छात्र ने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया,लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया।