राजधानी में अपराध में परंपरागत हथियारों के स्थान पर स्टाइलिश चाकू का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है। इसके बाद कट्टा और पिस्टल दूसरे नंबर पर है। तलवार और गुप्ती चलाने के मामले बहुत कम हैं। अधिकांश अपराध चाकू, कट्टा और पिस्टल से ही हो रहा है। सस्ते में कट्टा-पिस्टल बेचने वाले भी शहर में सक्रिय हो गए हैं। पिछले साल पुलिस ने सबसे ज्यादा 290 चाकू जब्त किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर है कट्टा। और फिर तलवार है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सालों से शहर में अवैध हथियार रखने, लहराने या अपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने के मामले तेजी से बढ़े हैं।दूसरे राज्यों से पहुंच रहा कट्टा-पिस्टलशहर में दूसरे राज्यों से कट्टा और पिस्टल पहुंच रहा है। बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के अलावा ओडिशा से भी अवैध रूप से कट्टा, पिस्टल जैसे हथियार पहुंच रहे हैं। हथियार तस्करी में पुराने हिस्ट्रीशीटरों की संलिप्तता कई बार सामने आ चुकी है। इसके अलावा दूसरे राज्य से आने अपराधी भी हथियार लेकर आते हैं।बेचने वाले पुलिस की पकड़ से दूरटिकरापारा से पुलिस ने मोहम्मद सादिक तिगाला उर्फ मोना तेली को कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। सादिक को पुलिस ने जेल भेज दिया, लेकिन इस बात का खुलासा नहीं कर पाई कि सादिक के पास कट्टा आया कहां से? उसने किससे खरीदा?