28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमिलनाडुः हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले पांच व्यक्तियों को एसआईयू ने धरा

हिंदू संगठनों के नेताओं की हत्या करने की साजिश रचने के आरोप में रविवार को कोयंबटूर में तमिलनाडु पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 3 Sep 2018, 2:53 PM IST

Tamil nadu

तमिलनाडुः हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रच रहे थे, एसआईनू ने पांच को धरा

तमिलनाडु। हिंदू संगठनों के नेताओं की हत्या करने की साजिश रचने के आरोप में रविवार को कोयंबटूर में तमिलनाडु पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल इंवेस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) ने पुख्ता सूचना के आधार पर शनिवार को चार लोगों को हिरासत में लिया था। यह चेन्नई से यहां पर आए थे। इन सभी का मुख्य मकसद आने वाली गणेश चतुर्थी के दौरान हिंदू नेताओं की हत्या कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना था।

पुलिस के मुताबिक इन्हें रिसीव करने पहुंचे व्यक्ति को भी हिरासत में लेे लिया गया है ताकि पूछताछ की जा सके। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह सभी हिंदू मक्कल काचि के अर्जुन संपत और हिंदू मुन्नानी के नेता मुकांबिकाई मणि की हत्या करने की पूरी साजिश रच चुके थे।

पुलिस ने इन पांचों व्यक्तियों के खिलाफ अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी को केंद्रीय जेल में डाल दिया है। सभी यहां एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बाद संबंधित नेताओं को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई है। पुलिस का कहना है कि भले ही इन सभी को आतंकी नहीं कहा गया है, लेकिन इन पांचों के जम्मू-कश्मीर में आईएसआईएस से संपर्क है।

वहीं, पुलिस अब इस जांच में जुटी हुई है कि इन सभी पांचों आरोपियों के तार किस संगठन से जुड़े हैं। वैसे इस संबंध में पुलिस फिलहाल ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दे रही है। लेकिन बताया जाता है कि यह सभी आगामी 13 सितंबर को होने वाली गणेश चतुर्थी के आसपास सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रच रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच दरांती बरामद किए हैं। यह सभी व्यक्ति अपने एक साथी की शादी में शामिल होने के लिए कोयंबटूर पहुंचे थे। उनका साथी पैरोल पर छूटकर जेल से बाहर आया है।