
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक टीडीपी नेता पिछले चार महीनों से एक 14 साल की बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। इतना ही नहीं बच्ची का मुंह का बंद कराने के लिए उसने ऐसी चाल चली कि सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। वहीं, अब इस मामले का खुलासा होने से हड़कंप मच गया है।
कोल्ड ड्रिंक की लालच देकर कर रहा था यह घिनौना काम
एक वेबसाइट के मुताबिक, पीड़ित ने पुलिस ने बताया कि 43 साल के माबूब वाली नामक टीडीपी नेता पिछले चार महीने से उसका यौन शोषण कर रहा था। पीड़ित का आरोप है कि माबूब अली उसे कोल्ड ड्रिंक की लालच देकर यह काम कर रहा था। इसके अलावा उसे आरोपी 100 रुपए देता और इस बारे में किसी को कुछ न बताने के लिए कहा था।
प्रेग्नेंट होने के बाद हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक, एक दिन पीड़ित लड़की अचानक बेहोश होकर गिर गई। आनन-फानन में घरवाले उसे हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टर्स ने जब उसका चेकअप किया तो काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ। डॉक्टर्स ने बताया कि वो बच्ची तीन महीने की गर्भवती है। यह बात सुनते ही उसके घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब उन्होंने इस बारे में बच्ची से पूछा तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया।
पीड़ता की बहन ने किया यह खुलासा
वहीं, पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि वाली टीडीपी से संबंध रखता है। पीड़िता की बहन का कहना है कि उसने मेरी और मेरे परिवार की मदद करने का वादा किया था, लेकिन उसने मेरी मासूम बहन के साथ जो किया है वह बहुत गलत है। उसके बच्चे और पोते भी हैं, लेकिन फिर भी उसने मेरी बहन को धमकाया और उसके साथ गलत किया। इधर, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 376, 506 और पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 6 के तहत आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहालस, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही पीड़ित लड़की को गरजाला हॉस्पिटल भेज दिया गया है। हालांकि, यह तय नहीं हुआ है कि मासूम का गर्भपात कराया जाए या नहीं।
Published on:
14 May 2018 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
