हैदराबाद। हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर सोमवार को तेलंगाना हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि एनकाउंटर में मारे गए चार आरोपियों के शवों को शुक्रवार 13 दिसंबर तक सुरक्षित रखें। अदालत ने इस संबंध में सोमवार को दो याचिकाओं की सुनवाई की, जिसमें 6 दिसंबर को हुई घटना की व्यापक जांच की मांग की गई है।