19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Crime / जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का तांडव, दो ट्रक ड्राइवरों की बेरहमी से हत्या

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का तांडव, दो ट्रक ड्राइवरों की बेरहमी से हत्या

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों का तांडव आतंकियों ने दो ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 25 Oct 2019, 12:40 PM IST

file photo

नई दिल्ली। बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। घाटी में एक बार फिर आतंकियों ने तांडव मचाते हुए दो ट्रक चालकों की बेरहमी से हत्या कर दी है। वहीं, एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है जबकि एक लापता बताया जा रहा है। इतना नहीं आतंकियों ने दो ट्रकों और एक लोड कैरियर में भी आग लगा दी।

जानकारी के मुताबिक, शोपियां में आतंकियों ने जमकर तांडव मचाया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने एक बार फिर ट्रक ड्राइवरों को निशाना बनाया है। आतंकी हमले में दो ट्रक ड्राइवरों की जान चली गई। जबकि, एक ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है और एक ट्रक ड्राइवर गायब बताया जा रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग और दक्षिण कश्मीर के भीतरी इलाकों में सेब लेने गए चालकों को उनके वाहनों समेत निकटवर्ती सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। बता दें कि पिछले 15 दिनों में अन्य राज्यों के ट्रक चालकों और सेब व्यापारियों पर तीसरा आतंकी हमला है। राज्य पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि शोपियां के चित्रीगाम में आतंकियों ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के ट्रकों रोक उन पर पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें दो ट्रक चालकों की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया।

मारे गए दो ट्रक चालकों में एक की पहचान इलियास खान पुत्र नजर खान निवासी अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार दूसरा चालक भी राजस्थान का रहने वाला है। वहीं, घायल ट्रक चालक जीवन ¨सह, निवासी गुरदासपुर पंजाब का रहने वाला है।