script2 साल से फरार गब्बर शादी में कर रहा था डांस, पुलिस ने दबोचा | the prisoner of life imprisonment was arrested by the police | Patrika News

2 साल से फरार गब्बर शादी में कर रहा था डांस, पुलिस ने दबोचा

locationनई दिल्लीPublished: Jun 28, 2018 04:52:39 pm

Submitted by:

Saif Ur Rehman

नासिक जेल में बंद मनोज कुमार पासवान को 2016 को उसकी मां की बीमारी के चलते 15 दिन की परोल मिली थी।

Dance

सांकेतिक तस्वीर

मुंबई। ये कहानी पूरी तरह से फिल्मी नजर आती है। मुजरिम कितना भी कोशिश करे जेल की सलाखों से बचने की लेकिन कानून के रखवाले उसे देर सवेर कभी ना कभी उसके असली ठिकाने तक पहुंचा ही देते हैं। दरअसल मुंबई की नासिक जेल से एक शख्स पुलिस को दो साल तक चकमा देता रहा। लेकिन पुलिस ने उसे दो साल बाद फिर से सलाखों को पीछे पहुंचा दिया। खबरों के अनुसार नासिक जेल का एक कैदी मनोज कुमार पासवान उर्फ गब्बर वर्ष 2016 में पैरोल पर बाहर आया और बिना की सूचना के गायब हो गया। जब से ही मुंबई पुलिस उसे ढूंढने में लगी हुई है।
‘क्रैश हुए चार्टर्ड प्लेन से आग की लपटों में निकला शख्स’, देखें हादसे की तस्वीरें

मोबाइल नंबर खरीदने पर फंस गया मनोज

पुलिस ने बताया कि मनोज के खिलाफ आरे पुलिस स्टेशन में धारा 224 के तहत मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद मनोज की खोजबीन शुरू हुई, लेकिन फिर भी उसे ट्रेस नहीं किया जा सका था। एक साल बाद आरे पुलिस को जानकारी मिली कि उसने अपने गांव में एक लोकल सेलफोन नंबर खरीदा था और हाल ही में पुलिस को इस बारे में पुष्टि हुई कि वह उसी गांव में है और फिर एक पुलिस की टीम बिहार भेजी गई।
आरोपी गब्बर

शादी में डांस करते हुए पुलिस ने पकड़ा

24 जून को पुलिस को पता चला कि वह अपने घर से कुछ किमी दूर स्थित एक शादी समारोह में शरीक होने गया है। जहां पुलिसकर्मियों को रात करीब 11 बजे मनोज शादी में नाचता हुआ मिला। हालांकि पुलिस को उसे पहचानने में काफी मुश्किल हुई क्योंकि वह पहले से काफी मोटा हो गया था और उसकी दाढ़ी-मूंछें भी आ गई थीं। एक स्थानीय की मदद से पुलिस ने मनोज की पहचान और पुष्टि कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो