5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्मी स्टाइल में गार्ड को बंदूक दिखाकर जेल से भागे तीन कैदी, CCTV में कैद हुई तस्वीर

Maharashtra के Jalgaon में गार्ड को बंदूक दिखाकर तीन कैदी हुए फरारा तीन कैदियों में एक पूर्व पुलिसकर्मी भी शामिल, फिल्मी अंदाज में बनाई भागने की योजना सीसीटीवी में कैद हुए भागते हुए कैदियों की तस्वीर, जांच में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Jul 2020, 2:22 PM IST

Three Prisoners escape from jalgaon jail

जलगांव जेल से फिल्मी अंदाज में भागे तीन कैदी

नई दिल्ली। फिल्मों में आपने कई बार पुलिसकर्मियों को बंदूक दिखाकर जेल से कैदियों को भागते हुए देखा होगा। लेकिन ऐसी ही एक वारदात महाराष्ट्र ( Maharashtra ) में घटी है। जहां तीन कैदी पुलिसकर्मी को बंदूकर दिखाकर जेल ( Jail ) से रफूचक्कर हो गए। मामला महाराष्ट्र के जलगांव ( Jalgaon ) का है, जहां जेल में तीन कैदियों ( Prisoners Escape ) ने फिल्मी स्टाइल में जेल से भागने का प्लान बनाया और इसमें कामयाब भी हो गए।

ये वारदात शनिवार सुबह 7 बजे की है। जब अन्य आरोपी साथी जमानत पर रिहा हो रहे थे तब इन तीनों कैदियों ने बड़ी चालाकी से खुद के भागने की भी तैयारी कर ली और इसमें सफल भी रहे।

दिग्गज नेता को हुआ कोरोना, बुखार और गले में दर्द के बाद अस्पताल में किया गया भर्ती

ऐसे भागे तीनों कैदी
दरअसल जेल से कुछ आरोपियों को जमानत मिलने के बाद रिहा किया जा रहा था। इस बात की जानकारी इन तीनों की कैदियों को पहले से थी। यही वजह है कि थी उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीन ली, इसके बाद गार्ड को बंदूक दिखाकर उससे कैदखाने की चाबी ली, फिर ताला खोला तीनों भाग निकले।

जेल के बाहर बाइक पर इन्हीं का एक साथ योजना के मुताबिक इनका इंतजार कर रहा था। जैसे ही तीनों जेल से बाहर निकले इस साथी ने बाइट स्टार्ट की और चारों इस बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
बाइक पर भागते हुए इन तीन कैदियों और बाइक सवार की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आपको बता दें कि इन तीनों कैदियों पर लूट और हत्या के प्रयासों के कई मामले चल रहे थे।

पूर्व पुलिस वाला भी शामिल
जलगांव की जेल से भागे वाले तीन आरोपियों में एक पूर्व पुलिसकर्मी भी शामिल है। दरअसल जेल भागने वाले तीनों कैदियों के नाम सुरेश मागरे, गौरव पाटिल और सागर पाटिल हैं। सुरेश मागरे जलगांव में ही पुलिस कांस्टेबल था। वहीं जेल के बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे शख्स का नाम जगदीप पाटिल बताया जा रहा है।

अनलॉक-3 में सरकार उठाने जा रही है अब तक का सबसे बड़ा कदम, एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटेगी रौनक, जानें क्या होंगे नए नियम

दरअसल गौरव और सागर के जिम्मे जेल ऑफिस को साफ करने का काम था। ऐसे में शनिवार सुबह ये दोनों जल्दी उठकर ऑफिस पहुंच गए, वहीं पर सुरेश भी आ गया। यहां से तीनों ने भागकर गार्ड को बंदूक दिखाई और उससे दरवाजे की चाबी लेकर जेल से भाग निकले।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम