वहीं, खुदकुशी करने से पहले हर्ष ने अपने फेसबुक वॉल पर आखिरी बार लिखा गुड बाय। हालांकि, इस पोस्ट से लोगों को समझ नहीं आई थी कि मामला क्या है? इसके अलावा हर्ष के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे उसके एक दोस्त का बताया जा रहा है। मोबाइल से लड़की को मैसेज भी किए गए हैं। ऐसे में पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़ कर देख रही है। साथ ही उसके हाथ पर दीक्षा भी लिखा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि फिलहाल किशोर के पिता के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।