3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो युवकों ने ली उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी, बोले- स्वतंत्रता दिवस पर उपहार देना चाहते थे

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार को उन दो युवाओं की तलाश शुरू कर दी जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 16 Aug 2018, 3:42 PM IST

Umar Khalid

Umar Khalid

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बृहस्पतिवार को उन दो युवाओं की तलाश शुरू कर दी जिन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी ली है। दोनों अज्ञात युवकों ने यह दावा वॉट्सऐप पर सर्कुलेट किए जा रहे चार मिनट के वीडियो में किया है। वीडियो में एक युवक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए कहता है कि वे दोनों 17 अगस्त को सिख आंदोलनकारी करतार सिंह सरभा के घर पर आत्मसमर्पण करेंगे।

वीडियो में नजर आ रहे युवक का दावा है, "खालिद पर हमला करके हम लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपहार देना चाहते थे।" दोनों युवकों ने अपनी पहचान सर्वेश शाहपुर और नवीन दलाल के रूप में बताई है और पुलिस से अपील की है कि वो हमले को लेकर अन्य लोगों को परेशान न करे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेशल सेल के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अगर इनके दावे का कोई संबंध निकलता है, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।" पुलिस का कहना है कि वे इन दोनों व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा और पंजाब पुलिस की भी मदद लेंगे। पुलिस को संदेह है कि यह वीडियो हरियाणा या पंजाब में कहीं पर रिकॉर्ड किया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के बाहर उमर खालिद पर एक हथियारबंद व्यक्ति ने हमला किया था। खालिद यहां पर एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। खालिद पर हमले के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग गया था और उसकी पहचान अभी होनी बाकी है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी से मिले फुटेज में दिखाई दिए हमलावर का मिलान भी वीडियो में दिखाई दे रहे दो व्यक्तियों से कराने की कोशिश में लगी हुई है।

बुधवार को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की एक टीम ने घटनास्थल पर जाकर इस हमले के घटनाक्रम को फिर से बनाया था। पुलिस ने मामले को लेकर उमर खालिद और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी रिकॉर्ड किए थे।