नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली में मंगलवार शाम दो साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। बच्चे के मौत की वजह इतनी हैरान करने वाली है कि आपकी नींद उड़ जाएगी। वजीरपुर में घर में रखे पानी की बाल्टी में गिरने से बच्चे की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कहा कि दो वर्षीय आदित्य को घर की सीढ़ियों पर अंतिम बार खेलते हुए देखा गया था, जहां उसके पिता अंदर सो रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब उसके पिता शाम पांच बजे उठे तो देखा कि आदित्य बाल्टी में बेजान पड़ा है।
बच्चे को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा, " शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चे आदित्य दुर्घटनावश सीढ़ियों से फिसला और बाल्टी में जा गिरा। वह बाहर नहीं निकल पाया और डूब गया।"