12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव गैंग रेप केस: पीड़िता का एक और खुलासा- रेप से पहले विधायक को भईया कह कर बुलाती थी

उन्नाव गैंग रेप पीड़िता ने बड़ा खुलासा किया है। पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को रेप से पहले भईया कह कर बुलाती थीं।

2 min read
Google source verification
Unnao Rape Victim

नई दिल्ली। हर नए दिन के साथ उन्नाव गैंगरेप केस नया मोड़ ले रहा है। गैंगरेप आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी ना होने को लेकर रोज सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन आज तड़के ही सीबीआई टीम ने विधायक को गिरफ्तार कर दिया। वहीं, इन सबके बीच इस मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। पीड़िता के अनुसार रेप से पहले वह विधायक को भईया कह कर बुलाती थीं।

विधायक को भईया कह कर बुलाती थी पीड़िता
मीडिया से बातचीत में गैंगरेप पीड़िता ने कई ऐसे खुलासे किए हैं जो हैरान कर देने वाले हैं। मीडिया से बातचीत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी विधायक और पीड़िता के परिवार के बीच काफी अच्छे रिश्ते थे। माखी गांव में दोनों के घर आमने-सामने हैं। वहीं, पीड़ित लड़की और उसके भाई-बहन विधायक को भईया कहकर बुलाते थे।

नौकरी देने के नाम पर किया रेप
पीड़िता ने बताया कि पिछले साल जून में वह विधायक के घर नौकरी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।
पीड़िता के अनुसार विधायक ने उसे नौकरी देने के नाम पर घर बुलाया था। इसके बाद वह एक रिश्तेदार के साथ आरोपी विधायक के घर गई थी, तभी इस घटना को अंजाम दिया गया था।

कब हुआ था गैंगरेप?

17 साल की गैंगरेप पीड़िता ने बताया कि यह सारा मामला पिछले साल 4 जून से शुरू हुआ। वह नौकरी की तलाश में विधायक के घर गई थी। मीडिया को दी जानकारी में पीड़िता ने बताया कि पहले उसे एक कमरे में जाने के लिए कहा गया और उसी कमरे में कुलदीप सिंह सेंगर में उसके साथ रेप किया। पीड़िता के अनुसार विधायक ने उसे धमकी दी कि अगर वह यह बात किसी को भी बताएगी तो उसके पिता सहित पूरे परिवार को मार दिया जाएगा।

पीड़िता को बेचा गया
पीड़िता ने बताया कि अपने पिता और परिवार वालों को मारने की धमकी वाली बात से मैं डर गई थी और मैंने इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया। हालांकि, कुछ दिन बाद 11 जून को विधायक के कुछ लोगों ने पीड़िता का अपहरण कर लिया और वे लोग कुछ दिनों तक उसका रोज रेप करते रहे। फिर इसके बाद उसे बेच दिया गया।