10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेप का शिकार हुई लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, अब गांववाले बेच रहे हैं 20 हजार रुपए में

नाबालिग लड़की के साथ 10 महीने पहले रेप की घटना हुई थी। पीड़िता ने गांववालों पर आरोपियों का साथ देने का भी आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 16 Nov 2019, 12:30 PM IST

rape_victim.jpg

girl students

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से इंसानियत को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। मामला मुजफ्फरपुर में कटरा थाना क्षेत्र का है, जहां एक 16 साल की लड़की के साथ 2 दरिंदों ने रेप किया। इस घटना के बाद जब लड़की गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। अब गांववालों ने उस बच्चे को बेचने का फरमान सुना दिया है।

20 हजार रुपए में बच्चे को बेचना चाहते हैं गांववाले

जानकारी के मुताबिक, गांववालों ने पीड़िता के बच्चे को करीब 20 हजार रुपये में बेचने का फरमान सुना दिया है। रेप पीड़िता और उसकी मां अब इंसाफ की मांग कर रही हैं। मामला पुलिस में पहुंच गया है और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की नहीं कर रहा कोई मदद

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि गांव के लोगों ने पीड़िता को या तो बच्चा बेचने के लिए कहा है और अगर वो ऐसा नहीं करती है तो उसे गांव से बाहर निकाले जाने की धमकी दी है। वहीं दूसरी तरफ पीड़िता उस बच्चे को अपने पास रखना चाहती है। पीड़िता का कहना है कि कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है।
बता दें कि पीड़िता के साथ रेप की ये घटना 10 महीने पहले हुई थी। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ जांच की बात कही है।