31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में फांसी पर लटका मिला एक शख्स का शव, जांच शुरू

गुरुवार सुबह हुआ मामले का खुलासा सिलीगुड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की भाजपा के बूथ कार्यालय में मिला शव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 4 Apr 2019, 11:43 AM IST

fanda

पश्चिम बंगाल: BJP ऑफिस में फांसी से लटका मिला एक शख्स का शव, जांच शुरू

कोलकाता। लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक तरफ देश भर में राजनीतिक आरोप-प्रत्‍यारोप चरम पर है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिलीगुड़ी कार्यालय में गुरुवार सुबह एक व्‍यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। जानकारी के मुताबिक मृतक व्‍यक्ति 42 साल का है। यह घटना सिलीगुड़ी भाजपा बूथ ऑफिस की है। भाजपा कार्यालय में शव रस्सी से झूलता हुआ मिला है।

विवेक ओबेरॉय का बड़ा बयान, पता नहीं, वो फिल्‍म 'पीएम नरेंद्र मोदी' से डरते हैं या...

जांच में जुटी सिलीगुड़ी पुलिस

गुरुवार सुबह मामले का खुलासा होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही लोगों ने इस बात की सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी हासिल की है। फिलहाल थाना पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है।

स्‍पीड ब्रेकर दीदी

बता दें कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिलीगुड़ी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी को 'स्पीड ब्रेकर दीदी' करार दिया था। उन्‍होंने सीएम ममता बनर्जी पर राज्य में विकास को रोकने का आरोप लगाया था। पीएम ने कहा था कि कांग्रेस और ममता बनर्जी को गरीबी चाहिए ताकि वोट बटोर सकें। हमारी सरकार ने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति वर्ष 5 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है लेकिन स्पीड ब्रेकर दीदी ने इस योजना पर पश्चिम बंगाल में रोक लगा दी