दूसरी तरफ मरधारा के कांठी में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या की भी सूचना है। जानकारी के मुताबिक टीएमसी कार्यकर्ता सुधाकर मैती रविवार रात से ही गायब थे, लेकिन बाद में उनका शव मिला। देर रात को वह किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे लेकिन वापस ही नहीं लौटे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के अभी तक हर चरण में बंगाल से हिंसा की खबरें आई हैं। फिर चाहे वह कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो या फिर पोलिंग बूथ पर देसी बम से हमला किया जाना हो।