5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hyderabad: पत्नी ने की पति की हत्या, 500 करोड़ रुपए के SCAM में शामिल था दंपति

Hyderabad: एक पत्नी ने अपने पति ( Wife Murder Husband ) की हत्या कर दी दंपति को 500 रुपए के घोटाल में CID ने किया था गिरफ्तार जमानत पर बाहर थे घोटाले ( SCAM ) के दोनों आरोपी

2 min read
Google source verification

image

Kaushlendra Pathak

Jun 29, 2020

Wife arrested for killing husband couple involved in Rs 500 crore scam

पत्नी ने की पति की हत्या।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट के बीच आंध्र प्रदेश ( Andhra Pradesh ) की राजधानी हैदराबाद ( Hyderabad ) से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। कथित तौर पर पति की हत्या ( Murder ) करने के आरोप में पुलिस ( AP Police ) ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह दंपति 500 करोड़ रुपए के MLM घोटाले ( SCAM ) में शामिल था।

ये थी हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक, 30 साल की मेलांगे सुकन्या ( Melange Sukanya ) मूलरूप से तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) की रहने वाली है। वहीं, पीड़ित 50 साल मेलांगे जॉन प्रभाकरन ( Melange John Prabhakaran ) को कुछ समय पहले सीआईडी ( CID ) ने गिरफ्तार किया था और वर्तमान में दोनों जमानत पर बाहर थे। बताया जा रहा है कि प्रभाकरण काफी समय से हैदराबाद ( Hyderabad ) में रह रहा था। वहीं, विगत 15 जून को सुकन्या प्रभाकरण से मिलने के लिए हैदराबाद आई थी। सुकन्या प्रभाकरण के साथ रहना चाहती थी। लेकिन, प्रभाकरण किसी और महिला के साथ रह था। लिहाजा, उसने सुकन्या को वहां से जाने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं प्रभाकरण ने उसे धमकी भी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रभाकरण के इस व्यवहार से सुकन्या काफी नाराज हो गई औऱ उसने प्रभाकरण की हत्या ( Murder Of Prabhakaran ) कर दी।

2012 में हुई थी प्रभाकरण की गिरफ्तारी

वहीं, इस घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुकन्या को गिरफ्तार कर लिया और लाश को पोस्टमार्टम ( Postmartam ) के लिए भेज दिया। शुरुआती पूछताछ में सुकन्या ने पुलिस को बताया था कि वह paralysis के कारण परेशान था और नींद में उसकी मौत हो गई थी। सुकन्या के इस बयान पर पुलिस को शक हुआ और मामले में FIR दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी गई। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ( Postmartam Report ) आने के बाद और कड़ी छानबीन के सारी सच्चाई सामने आ गई। वहीं, सुकन्या ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। जांच में यह भी पता चला कि दोनों के तीन बच्चे भी हैं। गौरतलब है कि साल 2012 में तमिलनाडु पुलिस ने प्रभाकरन को 500 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जबकि, सुकन्या को 2013 में गिरफ्तार किया गया था। प्रभाकरन को कुछ महीनों के बाद जमानत मिल गई, लेकिन सुकन्या 2018 तक जेल में बंद थी। मलकजगिरी पुलिस ( Malkajgiri police ) का कहना है कि सुकन्या को शनिवार को अदालत में पेश किया गया।