12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चरित्र पर संदेह को लेकर पत्नी की सिलबट्टा मारकर हत्या

आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका थी मृतका, पुलिस ने चंद घंटो में पकड़ा आरोपी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rishi jaiswal

•

Updated: 25 Jul 2021, 10:23 PM IST

चरित्र पर संदेह को लेकर पत्नी की सिलबट्टा मारकर हत्या

चरित्र पर संदेह को लेकर पत्नी की सिलबट्टा मारकर हत्या

शिवपुरी. जिले के मायापुर थाना अंतर्गत ग्राम बुधौनराजापुर में रविवार की अल सुबह एक युवक ने अपनी पत्नी की घर में मसाला पीसने वाले सिलबट्टा से सिर में वार करके हत्या कर दी। मामले की सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति अपनी पत्नी जो कि आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका थी, उसके चरित्र पर संदेह करता था और आए दिन इसी बात पर से दोनों के बीच विवाद होता था।

जानकारी के मुताबिक बुधौन राजापुर निवासी सुरेन्द्र (38)पुत्र शंकर सिंह लोधी की पत्नी पुष्पा गांव की ही आंगनबाड़ी केन्द्र पर सहायिका के पद पर काम करती थी। कई सालों से पुष्पा कभी अपने मायके तो कभी बड़ी बहन के घर रुक जाया करती थी और वहीं से केन्द्र पर आकर वापस चली जाती थी। अभी दो माह पूर्व ही सुरेन्द्र अपनी पत्नी को मायके से लेकर आया था। सुरेन्द्र अपनी पत्नी पुष्पा के चरित्र पर संदेह करता था और आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। रविवार की सुबह करीब 3.30 बजे सुरेन्द्र व उसकी पत्नी के बीच फिर से विवाद हुआ और सुरेन्द्र ने घर में रखे सिलबटटा से पत्नी के सिर में कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।