ऐप के जरिए संचालित हो रहा था ग्रुप
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी की अदला-बदली करने वाला गिरोह टेलीग्राम , मेसेंजर ऐप के जरिए इस ग्रुप को संचालित कर रहा था। इस ऐप से एक दूसरे से संपर्क बनाया जाता था। इस मामले में चांगनचेरी के डिप्टी एसपी, आर श्रीकुमार के मुताबिक, 'पहले तो इस ग्रुप के सदस्य टेलीग्राम और मैसेंजर ग्रुप्स में शामिल होते फिर एक-दूसरे से मिलते थे।'
पुलिस ने बताया कि फिलहाल सात आरोपियों को कोट्टायम, अलप्पुझा और एर्नाकुलम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का मानना है कि इस पूरे गिरोह में एलीट क्लास ( उच्च तबके ) लोग शामिल हैं। इस चैट ग्रुप में 1 हजार से ज्यादा सदस्य हैं, इसलिए इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस को अन्य आरोपियों की भी तलाश है।