19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुर ने बहू को पकड़ लिया रंगेहाथ, फिर हुआ ऐसा अंजाम कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

एक बहू ने अपने प्रेमी संग मिलकर ससुर की हत्या करवा दी।

2 min read
Google source verification
murder

बंद कमरे के अंदर बहू कर रही थी यह काम, तभी अचानक पड़ी ससुर की नजर, और फिर...

नई दिल्ली। बिहार में एक ससुर ने अपनी बहू को बंद कमरे में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख ली। वहीं, बहू ने पोल खुलने पर ससुर के साथ जो किया सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां, बहू ने अपने प्रेमी के जरिए ससुर की हत्या करवा दी।

यह है पूरा मामला....

मामला बिहार के सुपौल जिला स्थित मानगंज पंचायत की है। बताया जा रहा है कि एक दिन महिला रात के समय कमरे के अंदर अपने प्रेमी के साथ थी। तभी उसका ससुर वहां से गुजर रहा था कि उसकी नजर उसके कमरे पर गई। अपने ससुर को देखकर महिला घबरा गई। आगे ज्यादा बवाल न हो, इसके लिए महिला ने अपने ससुर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। महिला ने प्रेमी को ससुर को रास्ते से हटाने के लिए एक लाख की सुपारी दी और उसकी हत्या करा दी।

सभी आरोपी हुए गिरफ्तार

हत्या की खबर पूरे इलाके में फैल गई और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से छानबीन शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने इस हत्या में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपित गुड़िया के प्रेमी चंदन ने बड़ी सहज अंदाज में न केवल अपना जुर्म और गोली मारने की बात स्वीकार की है। वहीं, हत्या की आरोपी गुड़िया का कहना है कि उसके ससुर उसे काफी तंग-तबाह करते थे। वहीं, इस मामले में एएसपी सह त्रिवेणीगंज के एसडीपीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कि दो महीने पहले मृतक रामदेव यादव के पुत्र की शादी गुड़िया के साथ हुई थी। लेकिन, गुड़िया किसी और से प्रेम करती थी। इसी को लेकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर की हत्या करवा दी। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग