Wrestler Sakshi Malik on Brij Bhushan Singh: महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। चार्जशीट में पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट लगाने का कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट में 354, 354-A, 354-D और 506(1) के तहत आरोप लगाए गए हैं। बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहीं पहलवान साक्षी मलिक ने चार्जशीट पर प्रतिक्रिया दी है।
हमारी सरकार के वादों पर निगाह: साक्षी
पहलवान साक्षी मलिक ने एएनआई से कहा, चार्जशीट में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बृजभूषण सिंह दोषी है लेकिन हमारे वकील ने एक आवेदन दायर किया है। ताकि वह जल्द से जल्द आरोप पत्र देखकर आरोपों का पता लगा सकें। हम पहले देखेंगे कि सरकार ने हमसे जो वादे किए थे वो पूरे होते हैं या नहीं। उसके बाद हम अगला कदम उठाएंगे। हम अभी इंतजार कर रहे हैं।