9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एलटी लाइन पर अचानक हाईटेंशन लाइन गिरी, आ गया घरों में करंट

स्वीच बंद करते समय एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

2 min read
Google source verification

डबरा

image

Gaurav Sen

May 04, 2018

A sudden hiaton line collapsed on the LT line

डबरा. बिलौआ क्षेत्र के ऊदलपाड़ा गांव में गत दिवस चली तेज आंधी के कारण टूटी हाईटेंशन लाइन से गांव के कई घरों में करंट फैल गया । इस दौरान एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार को बॉडी लेकर आक्रोशित लोगों ने टेकनपुर उपकेन्द्र का घेराव कर दिया और आरोप लगाया कि विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से मौत हुई है। इधर, सूचना मिलने पर विधायक इमरती देवी, एसडीएम प्रदीप कुमार शर्मा और विद्युत वितरण कंपनी के उप महाप्रबंधक पीके जैन पहुंचे और परिजनों को समझाया।

तेज आंधी के कारण ऊदलपाड़ा गांव में ११ केव्ही की लाइन अचानक टूटकर एलटी (सर्विस) लाइन पर गिर पड़ी। जिससे गांव के अधिकतर मकान में करंट फैल गया। करंट फैलने से वोल्टेज की स्थिति बिगड़ी और इस कारण विद्युत उपकरण फुंक गए। जिसे देख रामवरणसिंह बघेल (३८) पुत्र हरपालसिंह बघेल ने स्विच बंद करने पहुंचा। तभी उसे करंट लग गया जिससे वह झुलस गया। घायल रामवरण को ग्वालियर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। गुरुवार को रात में उसकी मौत हो गई।

शव को लेकर घेराव
ग्वालियर से पीएम कराकर आक्रोशित लोग बॉडी के साथ सीधे टेकनपुर उपकेन्द्र कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर उपकेन्द्र का घेराव किया। सूचना मिलने पर विधायक, एसडीएम सहित विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी पहुंचे और परिजनों को समझाया और कहा कि शासन से जो भी मदद मिलेगी दिलवाई जाएगी तब जकर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। मृत रामवरन बघेल अपने पीछे तीन बेटियां एवं एक बेटा छोड़ गया है। उसकीआर्थिक स्थिति कमजोर है। मजदूरी करके वह परिवार का भरण पोषण करता था।

परिजनों के अनुसार आंधी के कारण हाईटेंशन की लाइन टूट गई थी जिसमें रावरन की मौत हुई है मामले को जांच में ले लिया गया है जांच के बाद भी स्थिति का सही पता चल सकेगा।
पीके जैन, उपमहाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी डबरा