30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेत माफिया ने छिपाकर रखी पनडुब्बी, प्रशासन की टीम ने मारा छापा

टीम को रायपुर घाट के पास एक पनडुब्बी झाडिय़ों में मिली जिसे जब्त कर तहसील परिसर में रखा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डबरा

•

image

Amit Mishra

•

Updated: 5 Mar 2020, 10:33 AM IST

administration team raids

administration team raids

डबरा। डबरा व भितरवार क्षेत्र में रेत का अवैध खनन व परिवहन धड़ल्ले से जारी है। हालांकि ठेकेदार को ठेका अभी हैण्डओवर नहीं हुआ है। इससे पहले ही घाटों से काफी मात्रा में रेत का खनन किया जा रहा है। बुधवार को तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने विभिन्न रेत घाटों पर छापामार कार्रवाई की।

तहसील परिसर में रखा गया
टीम को रायपुर घाट के पास एक पनडुब्बी झाडिय़ों में मिली जिसे जब्त कर तहसील परिसर में रखा गया। इसके साथ ही टीम को अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी मिली जिसे भी जब्त किया गया।


रेत माफिया पहले ही सब कुछ हटा चुके थे
जानकारी के अनुसार प्रशासन को अवैध रूप से रेत का उत्खनन किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। एसडीएम राघवेन्द्र पाण्डे के निर्देश पर बुधवार अलसुबह तहसीलदार नवनीत शर्मा जिला खनिज अधिकारी की टीम के साथ बाबूपुर, लिधौरा, गजापुर पहुंचे, लेकिन वहां रेत माफिया पहले ही सब कुछ हटा चुके थे।

ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई
टीम को यहां रेत खनन नहीं मिला। जब टीम लौट रही थी तभी रास्ते में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मिली, जिसे रोककर चालक से रॉयल्टी दिखाने को कहा जो उसके पास नहीं थी। चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बेलगढ़ा से रेत भरकर ला रहा है। इस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई।

पनडुब्बी निकालकर जब्त की
इसी दौरान टीम को जानकारी मिली कि रायपुर में रेत माफिया ने एक पनडुब्बी खेत में छिपाकर रखी है। इस पर टीम रायपुर पहुंची और पनडुब्बी निकालकर जब्त की।


कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
तहसीलदार का कहना है कि अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कुछ हद तक इस पर अंकुश भी लगा है, फिर भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रेत कहां से ला रहे
प्रशासन का कहना है कि उन्हें आज तीन रेत घाटों पर निरीक्षण के दौरान रेत उत्खनन नहीं मिला। अब सवाल यह उठता है कि जब उत्खनन नहीं हो रहा है तो सड़क पर अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली कैसे दौड़ रहे हैं और ये रेत कहां से ला रहे हैं।