
twenty one corona patient detected in dabra
@ डबरा.
ठाकुर बाबा रोड पर रहने वाले मेडीकल स्टोर संचालक राजेन्द्र गुप्ता के परिवार में से सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन और नए सदस्यों मेे कोरोना का संक्रमण मिला है, आई रिपोर्ट के मुताबिक तीनों सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। इसमें राजेन्द्र गुप्ता के दो पौते और एक बहु शामिल है। इस प्रकार गुप्ता परिवार में 12 संक्रमितों की संख्या हो गई है और पिछले चार दिन की बात की जाए तो चार दिन में 21 संक्रमित मामले सामने आ चुके है।
चार दिन में लगातार ठाकुर बाबा रोड पर रहने वालों के संक्रमित केस आने से शहर में दहशत का माहौल है। पहले गंगाराम रोहिरा की कोरोना से मौत और फिर उनके परिवार समेत उनके संपर्क में आए 9 लोग। और अब राजेन्द्र गुप्ता के परिवार में कोरोना का कहर बना हुआ है और अभी तक उनके परिवार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12 हो गई है। ठाकुर बाबा रोड पूरी तरह से हॉट स्पॉट बनकर रह गया है। गंगाराम रोहिरा के समय कंटनमेंट एरिया की निर्धारित की अवधि और बढ़ाई गई हेै।
यह आए नए मामले - अर्पिता (26) पत्नी शुभम गुप्ता, शुभम गुप्ता (28)पुत्र रवि गुप्ता और अर्पित (21)पुत्र अनुज गुप्ता जिनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अर्पित गुप्ता संक्रमित अनुज का बेटा है। शुभम भतीजा और अर्पिता भतीज बहू है। अनुज गुप्ता राजेन्द्र गुप्ता का छोटा बेटा है।
Updated on:
19 May 2020, 10:09 AM IST
Published on:
19 May 2020, 9:55 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.