14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : कूलर में करंट आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, हर आंख में आंसू

चीनोर तहसील के ग्राम दौलतपुर में हुआ दर्दनाक हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डबरा

•

image

monu sahu

•

Updated: 26 Jun 2019, 1:00 PM IST

डबरा। चीनोर तहसील के ग्राम दौलतपुर में सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादमें में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।अपनी स्कूल की छुट्टी नाना के घर मनाने आए इन दोनों बच्चों को कूलर से करंट लग गया और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : 15 दिन से प्रभारी मंत्री के रिश्तेदार बनकर सर्किट हाउस में रुके यह लोग, जब सामने आई सच्चाई तो उड़े होश

जानकारी के अनुसार चीनोर तहसील के ग्राम दौलतपुर में नाना के घर आए बच्चों को कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बच्चों का नाम समीर खां 12 वर्ष और इस्माइल खां 10 वर्ष है। दोनों आपस में सगे भाई है। परवीन बानो निवासी अमरोल 2 दिन पहले अपने पिता आजाद खां निवासी दौलतपुर के यहां पर कन्या भोज में शामिल होने के लिए अपने दो बेटा व एक बेटी के साथ आई हुई थी।

इसे भी पढ़ें : पच्चीस मिनट की बारिश से लोगों को मिली राहत, मौसम वैज्ञानिक ने बोली यह बात

बुधवार की सुबह परवीन बानो अपने दोनों बेटों को हैंडपंप पर नवा रही थी तभी बेटे नहा कर वहां से घर वापस चले गए और घर जाकर कूलर पर रखे अपने कपड़े उतारने लगे तभी कूलर में अचानक करंट आ गया और दोनों बच्चों को लग गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। एक साथ दोनों बेटों की मौत के बाद मां एक दम से बेसुध हो गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें : अब शहर में आरटीओ ने बनाए नौ रूट, इन रास्तों से गुजरेंगे टेम्पो, जानिए

मां का रो रोकर बुरा हाल
एक साथ दो बच्चों की मौत के बाद उसके परिजनों और नाना सहित आसपास के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं बच्चों की मौत की खबर सुनते ही मां बेसुध हो गई है और रो रोकर उसका बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : गार्ड की आंखों में मिर्ची झोंककर बाल संप्रेक्षण गृह से भागे तीन किशोर, पुलिस में खलबली