14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक की टक्कर से दो की मौत, 12 मई को हुई थी छह बहनों के इकलौते भाई की शादी

ट्रक की टक्कर से दो की मौत, 12 मई को हुई थी छह बहनों के इकलौते भाई की शादी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डबरा

•

image

monu sahu

•

Updated: 5 Jul 2019, 1:16 PM IST

man dead

ट्रक की टक्कर से दो की मौत, 12 मई को हुई थी छह बहनों के इकलौते भाई की शादी

डबरा। भितरवार विधानसभा क्षेत्र के बेलगढा थाना अंतगर्त चिटौली के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : प्रभु का चमत्कार देखना है तो आए यहां, 173 साल से मंदिर में अपने आप फट जाता है चावल का मटका

जाकनारी के अनुसार सुरेंद्र बघेल पुत्र शिवचरण बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी हरसी और देवीलाल बाथम पुत्र गोपाल बाथम उम्र 40 वर्ष निवासी हरसी बाइक से हरसी से घाटी गांव जा रहे थे, तभी चिटौली के पास ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सुरेंद्र की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं सुरेंद्र बघेल की 12 मई को ही शादी हुई थी और वह 6 बहनों में अकेला भाई था। पुलिस ने शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है।

इसे भी पढ़ें : श्वान मारने पर इनाम देकर फंसे सीएमओ, मेनका गांधी ने एसपी को लिखा पत्र-कहा एफआईआर करो

12 मई को हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र की 12 मई 2019 को ही शादी हुई थी। अभी उसकी शादी को दो महीने ही बीते थे की उसकी सडक़ हादसे में मौत हो गई। वहीं सुरेंद्र छह बहनों की बीच अकेला भाई था। वह सुरेंद्र की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी भी बेसुध हो गई है।

इसे भी पढ़ें : मेहनताना मांगने पर मजदूर की पीट पीटकर हत्या, परिजनों ने पुलिस को बताई पूरी कहानी