दमोह/ तेंदूखेड़ा. बांधवगढ़ से लाए गए साढ़े चार वर्षीय बाघ को अब नौरादेही अभयारण्य भरपूर रास आ रहा है। किशन नामक इस बाघ द्वारा अभयारण्य में भरपूर शिकार किया जा रहा है। जहां बाघ ने अपनी भूख वन्य प्राणियों को शिकार बनाकर पूरी की, वहीं कुछ वनांचल के मवेशियों को भी बाघ ने अपना शिकार बनाया है। अभयारण्य के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में भरपूर शिकार मौजूद है जिससे बाघ को अपनी भूख मिटाने में परेशानी नहीं जा रही है। अधिकारियों की माने तो अब यह व्यस्क बाघ कम समय के भीतर ही अभयारण्य के धरातलीय, भौतिक व जलवायु से घुल मिल गया है। वहीं अभयारण्य के बाड़े में मौजूद बाघिन को शीघ्र ही बाघिन से मिलाने की तैयारियां की जा रहीं हैं।