यदि आप मप्र के दमोह से केदारनाथ धाम की दूरी ७६८ किमी है, यह यात्रा ट्रेन रूट से करना चाहते हैं तो दमोह स्टेशन से आपको पहले दिल्ली स्टेशन के लिए ट्रेन पकडऩी होगी, वैसे कम समय में दमोह स्टेशन से दिल्ली हजरत निजामुद्दीन स्टेशन तक आपको संपर्क क्रांति ट्रेन सुविधाजनक होगी, हालांकि और भी ट्रेने दमोह स्टेशन से मिल सकती हैं। दिल्ली से यात्रा २९४ किमी की है, लेकिन केदारनाथ के लिए देहली से डायरेक्ट कोई ट्रेन नहीं है। यहां से ट्रेन आपको हरिद्वार तक पहुंचाएगी और यहां से चार पहिया वाहन अथवा बस केदारनाथ धाम तक पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा दिल्ली से सीधे बस के द्वारा भी केदारनाथ पहुंचा जा सकता है। वहीं यदि आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं, तो पहले आप दमोह से १०० किमी दूर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचना होगा। यहां से आपको दिल्ली के लिए फ्लाइट मिलेगी और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देहरादून के जाली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है। देहरादून से केदारनाथधाम के लिए हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी रहती है।