अब वह समय दूर नहीं है जब पन्ना टाइगर रिजर्व के बाघ किशनगढ़ और मडिय़ादो बफरजोन के जंगल में स्थाई रूप से ठिकाना बना कर रहेंगे। क्योंकि केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत पीटीआर के कोर एरिया के ढोडन गांव में प्रस्तावित बांध का काम शीघ्र प्रारंभ होने की उम्मीद है।
इस बांध को 77 मीटर ऊंचा वा 19 हजार 633 वर्ग किमी जलग्रहण क्षमता वाले इस बांध में 2843 एमसीएम पानी भंडारण कि क्षमता होगी। जानकारी के मुताबिक बांध निर्माण के साथ सुकवाहा, भवरा, खुवा, घुगारी, बसोदा, कुपी, शाहपुर, डोढन, पल्कोहा, खरयानी और मेनारी गांव का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। बांध निर्माण के पश्चात टाइगर रिजर्व के बाघों का रहवास भी डूब जाएंगे। तो निश्चित है जब गांव और जंगल जलमग्र हो जाएंगे।