जानकारी के अनुसार 273 शिकायतों का समाधान एल-1 स्तर पर अधिकारी धर्मवीर सिंह द्वारा किया गया। वहीं 32 शिकायतें एल-2 स्तर तक पहुंचीं, जिनका निराकरण नीतू ठाकुर द्वारा किया गया। कुछ शिकायतें एल-3 स्तर तक भी पहुंचीं, जिनमें से कुछ अभी भी कार्रवाई की प्रतीक्षा में हैं।इधर, लोगों का कहना है कि डायल 100 जैसी आपातकालीन सेवा में देरी कई बार जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में ज़रूरत है कि सेवा की गुणवत्ता में सुधार हो, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, और शिकायतों पर वास्तविक व ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।पत्रिका व्यू