
the-candidate-spent-most-of-the-expenditure-know-the-details-of-all-t
दमोह. लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार शाम पांच बजे लाउडस्पीकरों से होने वाला प्रचार थम गया। आदर्श आचार संहिता के तहत शाम पांच बजे तक का समय प्रचार-प्रसार के लिए पूर्व से ही निर्धारित था। अब ६ मई को होने वाले मतदान को लेकर दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार थमने के बाद लोगों से डोर टू डोर संपर्क शुरू कर दिया है। घरों में बैठे कार्यकर्ता सोसल मीडिया का सहारा लेकर लोगों को अपनी पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील करते देखे जा रहे हैं। प्रत्याशियों के ३ मई तक के खर्चों की बात की जाए तो उसमें तीसरे टर्न में चार मई को जो निर्वाचन में हिसाब दिया गया है उसके अनुसार कांग्रेस पार्टी खर्च करने में सबसे अव्वल रही। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह ने सर्वाधिक ३६ लाख २६ हजार ८१८ खर्च किए जबकि बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद पटैल ने ३२ लाख ४६ हजार ४२८ रुपए खर्च किए।तीसरे नंबर पर खर्च करने वाले भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी मानसिंह लोधी रहे। जिन्होंने ६ लाख ५१ हजार २९० रुपए खर्च किए।
चुनाव प्रचार के आखिरी समय तक प्रत्याशियों ने दिया ३ अप्रैल तक का अपना खर्च ब्यौरा -
क्रमांक नाम दल कुल खर्च
लोकसभा चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों में
०१--जित्तू खरे बादल-बीएसपी- ने ३ मई तक कुल ६१३४६३ खर्च किए।
०२--बीजेपी- प्रहलाद सिंह पटैल- ३२४६४२८
०३--कांग्रेस- प्रताप सिंह लोधी - ३६२६८१८
०४--ठाकुर दास पटैल- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-४६२६७१
०५--मनु सिंह मरावी- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी-२१२२९०
०६--मानवेंद्र सिंह विट्टू भैया-हिंदुस्तान निर्माण दल-तीसरे टर्न का हिसाब नहीं दिया।
०७--मानसिंह लोधी भारतीय शक्तिचेतना पार्टी-६५१२९०
०८--रिचा पुरुषोत्तम चौबे हरिओम-सपाक्स-१९४८४०
०९--विकास नागवंशी- भारत विकास पार्टी-१२९३६९
१०--शारदा प्रसाद पटैल-पिछड़ा समाज पार्टी यूनाईटेड- १३३०००
११--अनंत लाल बसोर-निर्दलीय-१३५००
१२--कमलेश असाटी-निर्दलीय-११६३६०
१३--देवी यादव-तीसरे टर्न का हिसाब नहीं दिया।
१४--प्रहलाद पटैल-निर्दलीय-२९५६००
१५-प्रहलाद भैया-निर्दलीय-२४४२००
---------------------------------------
६ मई को होने वाले मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले की चारों विधानसभाओं के सभी ११८९ मतदान केंद्रों सहित लोकसभा क्षेत्र के २२९५ केंद्रों पर तैयारियों का जायजा भी ले लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने प्रशासनिक स्तर पर होने वाले सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिले में करीब ढाई हजार पुलिस अधिकारियों व जवानों की सुरक्षा के बीच हर विधानसभा क्षेत्र में नाकाबंदी की जाने लगी है। मतदान के दिन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिसमें फील्ड पर अधिकारियों को भेजे जाने के साथ रिजर्व में भी कर्मचारियों व अधिकारियों को नियुक्त कर रखा है।
पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-
६ मई सोमवार को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। मतदान केंद्र की संवेदनशीलता के साथ फोर्स लगाई जा रही है। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्र पर बेव कॉस्टिंग, वीडियोग्राफी का विशेष इंतजाम किया गया है। अलग-अलग मतदान केंद्रों पर सैक्टर मोबाइल की ड्यूटी तैनात की गई है। जिले में कुल १२४ सैक्टर मोबाइल तैनात कर चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही १८ मोबाइल टीम में सीआरपीएफ के जवानों को शामिल किया गया है। सभी नाकों पर अलग-अलग चैकिंग प्वाईंट बनाकर वहां नाकाबंदी शुरू कर दी गई है। जहां पर किसी अन्य जिले या अन्य विधानसभा के व्यक्ति को जाने पर मनाही रहेगी। यहां से निकलने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी की जाएगी। कुल मिलाकर जिले में करीब ढाई हजार पुलिस अधिकारियों व जवान को शामिल कर हर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
५ कंपनियों के जवान तैनात -
जिले में होने वाले लोकसभा निर्वाचन में कुल पांच कंपनियों के सशस्त्र जवानों की जिले में दस्तक होने के बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया जा चुका है। जिसमें दो कंपनियां का बल एसएएफ का मिल गया, चार सीआइसीएफ की कंपनी, एक सीआरपीएफ की कंपनी के ५०-५० जवान बटालियन से मिल चुके हैं। माइक्रोऑव्जवर्स भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न जिलों के बल में करीब ६६० जवान जिले में तैनात किए जा चुके हैं। २०० होमगार्ड सैनिक भी दूसरे जिलों से आने के बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है। इस तरह से जिले में ढाई हजार सशस्त्रबल व मध्यप्रदेश पुलिस के साथ होमगार्ड सैनिक, वन विभाग के अमला सहित विशेष पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।
मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग
दमोह. संसदीय क्षेत्र में निर्वाचन 6 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन कार्य के लिए मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। इसके अलावा निर्वाचन में मतदान केंद्रों, क्रिटिकल, वरनेबल मतदान केन्द्र, सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की है।
यह बनाए गए केंद्र-
संसदीय क्षेत्र में कुल 2295 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र 38 देवरी में 254 मतदान केंद्र, 39 रहली में 290 मतदान केंद्र, 42 बण्डा में 291 मतदान केंद्र, 53 मलहरा में 271 मतदान केंद्र, 54. पथरिया में 293 मतदान केंद्र, 55. दमोह में 289 मतदान केंद्र, 56. जबेरा में 301 मतदान केंद्र तथा विधानसभा क्षेत्र 57 हटा में 306 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
क्रिटिकल वरनेबल मतदान केन्द्र-
दमोह संसदीय क्षेत्र में 509 क्रिटिकल मतदान केंद्र और 35 वल्नरेविल्टी मतदान केन्द्र हंैं। इन मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए 313 बेबकास्टिंग, 43 वीडियोग्राफी और 153 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति -
संसदीय क्षेत्र में 230 सेक्टर अधिकारी और 51 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। दमोह की चारों विधानसभा क्षेत्र में 5240 निर्वाचन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
ईवीएम वीवीपेट-
निर्वाचन के लिए 2295 बीयूएसीयू और वीवीपेट के साथ 450 बीयूएसीयू और वीवीपेट रिजर्व में रखे गए हैं।
महिला बूथ और सुगम्य बूथ-
विधानसभा क्षेत्र रहली में 2 महिला बूथ, पथरिया में 5 महिला बूथ, 1 सुगम्य बूथ, दमोह में 15 महिला बूथ, 1 सुगम्य बूथ, जबेरा में 5 महिला बूथ व 2 सुगम्य बूथ, हटा में 5 महिला बूथ एवं 2 सुगम्य बूथ बनाए गए हैं।
१७ लाख ६८ हजार १७१ मतदाता करेंगे मतदान -
संसदीय क्षेत्र की सभी आठों विधानसभाओं के १७ लाख ६८ हजार १७१ मतदाता कल ६ मई को होने वाले मतदान में १५ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। फोटो निर्वाचक नामावली 2019 का अंतिम प्रकाशन 30 मार्च 2019 की स्थिति में दमोह संसदीय क्षेत्र की जनसंख्या 2766499 है। जिसमें 1450612 पुरुष व 1315888 महिला मतदाता शामिल हैं। अंतिम प्रकाशन 30 मार्च 2019 की स्थिति में कुल जनसंख्या 1768171 है। जिनमें 933204 पुरूष, 834943 महिलाएं तथा 24 अन्य मतदाताओं में शामिल हैं।
इसी तरह से दमोह संसदीय क्षेत्र में सर्विस वोटर्स 606 व सेवा निर्वाचकों को ईटीपीबीएस के माध्यम से जारी डाक-मतपत्रों की संख्या 606 है।
सुबह छह बजे से होगा वितरण कार्य शुरू
दमोह. लोकसभा चुनाव को देखते हुए आज सुबह 6 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा और निर्वाचन सामग्री वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा। मतदान 6 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा।
-----------------------------------
धारा १४४ प्रभावशील
दमोह. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार दमोह संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में मतदान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपादित कराने तथा चुनाव में लोकशांति एवं लोक सुरक्षा बनाए रखने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 तत्काल प्रभावशील की गई है। धारा 144 अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के समय से 48 घण्टे पूर्व की समयावधि में ऐसे किसी भी व्यक्ति को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में उपस्थित रहने की अनुमति नहीं होगी, जो कि उस निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता न हो, यह प्रतिबंध अभ्यर्थी पर लागू नहीं होगा। क्षेत्र में 5 से अधिक लोगों को एकत्रित होने, एक साथ आवाजाही करने की अनुमति नहीं होगी। इन क्षेत्रों में मतदान समाप्ति समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घण्टों की अवधि के दौरान किसी भी ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया मतदान के दिन अभ्यर्थी के लिए एक वाहन, निर्वाचन अभिकत्र्ता के लिये एक वाहन और अभ्यर्थी कार्यकत्र्ताओं, दलीय कार्यकर्ताओं को वाहन की अनुमति दी जाएगी। मतदान केन्द्र के 100 मीटर की दूरी के भीतर या किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थान के भीतर कोई प्रचार किया जाना प्रतिबंधित होगा।
Published on:
05 May 2019 12:03 am
बड़ी खबरें
View Allदमोह
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
