31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरे कार्यकाल में कर्मचारियों के लिए वेतन का संकट कभी नहीं आएगा

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की जांच कराने कमेटी गठित होगी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Rajesh Kumar Pandey

•

Updated: 20 Oct 2022, 7:05 PM IST

There will never be a salary crisis for the employees during my tenure.

There will never be a salary crisis for the employees during my tenure.

दमोह. पत्रिका ने 39 दिन तक लगातार 39 वार्डों का भ्रमण कर मेरा वार्ड मेरा एजेंडा अभियान सफलता पूर्वक चलाया। शहर में अनेक समस्याएं मिलीं। जिनके संबंध में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मंजू वीरू राय से पत्रिका ब्यूरो चीफ राजेश कुमार पांडेय ने शहर के प्रमुख मुद्दों पर खास चर्चा की। जिसके प्रमुख अंश इस प्रकार हैं।
---
सवाल- आप कबसे पार्षद हैं और नपा अध्यक्ष के तौर पर इसका कैसे संचालन कर रही हैं।
जवाब- पुराना बाजार नं. 2 वार्ड से 35 साल पार्षदी हमारे परिवार में हैं। पहले हमारे पति वीरू राय 4 बार पार्षद रहे हैं, 3 बार से हम पार्षद हैं। परिषद की बैठकों में लगातार उपस्थिति से नगरीय कामकाज का हमें अनुभव है। हम बेहतर संचालन कर रहे हैं।
-------
सवाल- नपा के कर्मचारियों के वेतन का संकट आता है, क्या दीपावली पर वेतन दी गई।
जवाब- दीपावली के अवसर पर नपा कर्मचारियों को 20 दिन का वेतन दिया गया है। मेरे कार्यकाल में कर्मचारियों को कभी वेतन का संकट नहीं आएगा। उनकी वेतन चुंगी से दी जाती है। 1992 के करीब मेरे पति उपाध्यक्ष थे, रक्षाबंधन पर कर्मचारियों को उन्होंने वेतन अपने घर से दी थी। उस दौरान के नपाध्यक्ष वेतन के बजाए अन्य मद में पैसा देना चाह रहे थे, जिस पर उन्होंने नपाध्यक्ष को थप्पड़ मारा था और उन पर केस भी दर्ज हुआ था।
---
सवाल- कीर्ति स्तंभ से महराणा प्रताप चौक जबलपुर नाका तक की सड़क खस्ताहाल है।
जवाब- कीर्ति स्तंभ से महराणा प्रताप चौक की सड़क भोपाल से प्रस्तावित है, इसका निर्माण दो हिस्सों में होना है। जिसका ठेका भी हो चुका है, ठेकेदारों द्वारा काम शुरू नहीं करने पर उनको नोटिस दिया गया है। इस सड़क में जहां पानी का भराव होता है और बार-बार सड़क खराब होती है, वहां सीमेंट कांक्रीट का काम होगा, शेष जगह डामरीकृत सड़क रहेगी। इस सड़क का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा।
-------------
सवाल- नगरीय निकाय की टैक्स वसूली की क्या स्थिति है, कितना टैक्स बकाया है।
जवाब- नगर पालिका परिषद का करीब 35 करोड़ से अधिक का टैक्स बकाया है। मुहर्रर टैक्स वसूली में फिसड्डी हैं। नपा जो कमाकर देती है, उसी से विकास होता है। इसलिए टैक्स वसूली सख्ती से कराई जाएगी। नगर पालिका परिषद पर प्रधानमंत्री आवास योजना एपीएल समन्ना बायपास व जुझारघाट परियोजना के कारण कर्ज अधिक है। जिसका ब्याज भी देना पड़ रहा है। नपा की आय बढ़ाकर ही पूर्ति की जा सकती है।
--------
सवाल- शहर के 39 वार्डों में सड़कें व नालियां क्षतिग्रस्त हैं, उनका विकास कैसे होगा।
जवाब- शहर की मुख्य सड़कें जिनमें चल समारोह वाली सड़क भी शामिल है नगर पालिका के अंडर आ गई है। इसके अलावा वार्डों की सड़कें शामिल हैं। पहले हम पेयजल परियोजना के तहत पाइप लाइन बिछाए जाने का काम पूर्ण कराएंगे उसके बाद सभी सड़कें व नालियां बनाई जाएंगी।
-----
सवाल- प्रधानमंत्री आवास समन्ना बायपास फ्लैट अपात्रों को दिए गए हैं, आपको जानकारी है।
जवाब- समन्ना बायपास पर जो पात्र हितग्राही थे और उनकी राशि जमा है, उन्हें आवास का लाभ नहीं मिला है। उनको जानकारी है कि जिनके लिए आवास बनाए गए हैं, उनमें से 20 फीसदी को लाभ नहीं मिला है। जिसके लिए एक जांच कमेटी गठित की जा रही है। जो पूरे आवास के रहवासियों की पूरी जानकारी लेकर कार्यवाही करेगी। अपात्र और साधन संपन्न वहां रहते हुए पाए जाएंगे, उनके आवंटन निरस्त किए जाएंगे।
-----------
सवाल- प्रधानमंत्री आवास योजना का पूरा काम ऐसा व्यक्ति देख रहा है जो नपा का कर्मचारी नहीं है।
जवाब- हां यह सच है भाजपा कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना समन्ना बायपास एपीएल व बीपीएल के आवासों की किस्त डालने व आवंटन का काम आशीष दुबे नामक युवक देख रहा था जो नपा का कर्मचारी नहीं था। फिर आवास योजना की करोड़ों की चाबी अनाधिकृत व्यक्ति के लिए सौंपी गई थी। यह जानकारी लगने पर उसे हटाया गया है। उसकी लापरवाही से प्रधानमंत्री आवास योजना की डेढ़ करोड़ की राशि लैप्स हुई है, जिससे जिनकी किस्त पहुंचनी थी उन्हें नुकसान हुआ है।
---------
सवाल- प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्ते बकाया होने से लोगों के आवास अधूरे हैं।
जवाब- प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त पूरे 39 वार्ड हितग्राहियों को 8 माह से नहीं मिली है। अब हम व्यवस्था कर रहे हैं, छोटी 50 हजार की अंतिम किस्त है, जिससे इन हितग्राहियों को अब किस्तें देना आरंभ कर दिया गया है।
-------
सवाल- शहर के लोगों को अपनी समस्या व शिकायत के लिए आपसे कैसे संपर्क होगा।
जवाब- नगर पालिका कार्यालय से लेकर शहर के वार्डों में यदि कोई भी उनके नाम पर धौंस जमाता है, रिश्वत मांगता है या किसी भी प्रकार की समस्या हैैं तो मेरे मोबाइल नंबर ७३५४686868 पर शिकायत दर्ज कराएं तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह नागरिकों के लिए नपाध्यक्ष हेल्प लाइन नंबर है।

---------------------