बारसूर थाना क्षेत्र में हुई घटना में घायलों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घायल मजदूर रिश्ते में भाई है, जिनमें से जगदीश गंभीर रूप से घायल है, उसके हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। वहीं उसके भाई मानू को भी काफी चोट आई है। दोनों को एंबुलेंस के जरिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।