जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। मंडप में नेता, अधिकारी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान ही एक दूल्हे बुधराम को मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह बेहोश हो गया।