30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेकिंग : दंतेवाड़ा में फिर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मुखबिरी का आरोप लगाकर कर दी ग्रामीण की हत्या

नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है नक्सली आए दिन अपने कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 11 Aug 2018, 12:34 PM IST

दंतेवाड़ा में फिर नक्सलियों ने मचाया उत्पात

ब्रेकिंग : दंतेवाड़ा में फिर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मुखबिरी का आरोप लगाकर कर दी ग्रामीण की हत्या

दंतेवाड़ा. नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है नक्सली आए दिन अपने कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे है। इसी कड़ी में एक और वारदात को अंजाम देते हुए नक्सलियों ने कुआकोण्डा में एक युवक की जान ले ली है। मृत व्यक्ति का नाम लोकेश कट्टम बताया जा रहा है। जिसे नक्सलिायों ने मौत के घाट उतारा है।

Read More : जवानों ने दिया मानवता का परिचय, प्रसूता को कंधे में लादकर नदी नाला करवाया पार

सीआरपीएफ कैंप से महज 500 मीटर की दूूरी पर अंजाम दिया
मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के कुआकोण्डा ब्लॉक में पडऩे वाले गांव बड़े गुडरा की है जहां एक ग्रामीण युवक को नक्सलियों ने जान से मार दिया उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस घटना को नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप से महज 500 मीटर की दूूरी पर अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, लोकेश का सीआरपीएफ कैंप में काफी आना-जाना था शायद इसी वजह से नक्सली नाराज होकर ग्रामीण कमलेश की हत्या कर दी है।

Read More : 24 घंटे बाद नुलकातोंग से लौटी सोनी सोढ़ी ने खोले ऐसे राज, खबर पढ़ आप भी रह जाएगें दंग

नक्सलियों ने घटनास्थल पर फेंके पर्चे
घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चे फेंके है जहां नक्सलियों ने युवक पर जन विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया है तथा युवक पर नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को सुचना देने का आरोप लगाया है। इसी कारण से नक्सलियों ने इस युवक की हत्या कर दी है।

एएसपी नक्सल ऑपरेशन जीएन बघेल ने की पुष्टि
नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है नक्सली आए दिन अपने कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे है। देर रात नक्सलियों ने बड़े गुडरा गांव में नक्सली अचानक आ धमके और युवक लोकेश कट्टम की गला रेतकर हत्या कर दी और हत्या की वजह पर्चे में लिखकर वहां से जंगल की ओर फरार हो गए