
PM के साथ 50 डेलीगेट को भी भेंट करेंगे लोकटीमाछी, सभा को सुनने जुटेंगे हजारों किसान
दंतेवाड़ा. 14 अप्रैल को तीन जिलों में होड़ है, प्रशासन के लिए बीजापुर प्रदर्शन करने का दिन है। विकास दिखाने के लिए विकास मॉडल तैयार हो रहे हैं। पीएम के सामने जिले का विकास दिखाना है। दंतेवाड़ा से जैविक खेती करने वाले 2 हजार किसान पीएम की आम सभा में पहुंचेगे। आदिम ब्रांड का लोकटीमाछी चावल पीएम को भेंट किया जाएगा। प्रशासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आ रहे 50 डेलीगेट को भी लोकटीमाछी दिया जाएगा। इसके साथ ही जिले में चल रहे नवाचारों के भी स्टॉल लगेंगे। दंतेवाड़ा के उत्पादों का प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन की तैयारी चल रही हैं। वहां स्टॉल लगाए जा रहे। इसी लिए दंतेवाड़ा जिले के अधिकारी मुख्यालय में नहीं बीजापुर में ही समय व्यतीत कर रहे हैं। मुख्यालय में कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं रह रहा है। उनकी तैनाती और कई जिम्मेदारियां बीजापुर के लिए दी गई हैं।
लोकटीमाछी कटेकल्याण की प्रजाति
कटेकल्याण की लोकटीमाछी मूल प्रजाति है। इस प्रजाति के लिए इ´दरागांधी कृषि विश्व विद्यलय के विशेषज्ञ शोध कर रहे हैं। उन्होंने लोकटीमांछी चावल के एतिहासिक सबूत एकत्र कर लिए हैं। जीआई के लिए आवेदन की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह बेहद सुगंधित चावल है। इस चावल को भेंट किया जाएगा। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि बीजापुर का कालाजारी और काली माली प्रजाति का चावल भी भेंट होगा।
बस्तर हनी की पैकिंग लुभाएगी, जांगला की पदमिनी मिलेगी पीएम से
पीएम मोदी के सामने बस्तर हनी भी कई वेरायटी में नजर आएगी। इसकी पैकिंग बदल चुकी है। बेहद लुभावनी पैकिंग में इस बार बस्तर हनी है। जांगला की पांचवीं पास पदमिनी बस्तर हनी का स्टॉल संभांलेगी। बताया जा रहा है कि वह पीएम मोदी से मिलेगी। जांगला में 80 प्रतिशत लोग मधुमक्खी पालन कर रहे हैं। मधुमक्खी पालन के समन्वयक के रूप में काम कर रहे नरेंद्रकर्मा ने कहा इस तरह का प्लान तैयार हुआ है। पदमिनी का पास बन चुका है। वह स्टॉल पर बस्तर की हनी तीन वेराटी को लेकर बैठैगी। इसी दौरान पीएम मोदी से मुलाकात होगी।
बस्तर में तैयार हुए बैग को भेंट किया जाएगा। इसी बैग लोकटी माछी चावल का पैकेट होगा। पधानमंत्री के साथ 50 सदस्यों को भेंट करने का प्लान है।
एसडीएम, सुभाष राज दंतेवाड़ा
Published on:
11 Apr 2018, 10:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.