जानकारी के अनुसार, पूरा मामला 2019 के अगस्त माह का बताया जा रहा है। प्रार्थी सोनधार नाग निवासी ठोठापारा ने 21 अगस्त 2019 को गीदम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी बेटी अंजू नाग उम्र 19 वर्ष फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था। जांच के दौरान मृतिका का गला दबाकर हत्या करना व फांसी में टांगना पाया गया था जिस पर पुलिस द्वारा 15 अक्टूबर 2019 को गीदम थाने में अपराध क्रमांक 93/2019 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एव अन्य संदेहियों से पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की गई लेकिन कुछ पता नही चला था।