28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जहां दहशत से अच्छे-अच्छों की कांप जाती है रूह, वहां भी इस महिला का जज्बा है बरकरार

पिता की मौत के बाद बड़े भाई ने बढ़ाया हौंसला, अब पुरुषों को दे रही टक्कर। वहां एक महिला इंजीनियर सरकारी इमारतों के वायरिंग का काम कर रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Eshwar Prashad Panigrahi

•

Updated: 8 Mar 2018, 6:27 PM IST

जज्बे को सलाम ! जहां डर से कांप जाती है रूह, वहां ये लेडी इंजीनियर दे रही पुरुषों को टक्कर

जज्बे को सलाम ! जहां डर से कांप जाती है रूह, वहां ये लेडी इंजीनियर दे रही पुरुषों को टक्कर

जज्बे को सलाम ! जहां डर से कांप जाती है रूह, वहां ये लेडी इंजीनियर दे रही पुरुषों को टक्कर
दंतेवाड़ा . धुर माओवादी इलाके जहां जाने में अच्छे-अच्छों की दहशत में रूह कांप जाती है, वहां एक महिला इंजीनियर सरकारी इमारतों के वायरिंग का काम कर रही है। जिला पंचायत में पदस्थ जया धु्रवे, पेशे से इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियर है। माओवादी क्षेत्र में बनने वाली आंगनबाड़ी, स्कूल व सरकारी इमारतों में इलेक्ट्रिकल्स की जिम्मेदारी इन पर ही है। बस्तर, जहां माओवादी सरकारी इमारतों के बनने का विरोध करते हैं वहां वे चुनौतीपूर्ण तरीके से अपने काम को अंजाम दे रही है।

पिता से प्रेरित होकर चुना यह फील्ड
मूलत: बचेली की रहने वाली जया बताती है, बस्तर के अंदरूनी इलाकों में काम करना वाकई बड़ी चुनौती है। भाषाई समस्या तो है ही, यहां आए दिन का माओवादी वारदात की खबरें आती रहती है। इस फील्ड को पिता से प्रेरित हो कर चुना। पिता लाल सिंह ध्रुवे एनएमडीसी में पदस्थ थे। वह भी इलेक्टिीकल्स से इंजीनियर थे। उनको जब पेचकस, प्लास लेकर घर की बिजली व पंखे सुधारते देखती तो इंजीनियर बनने की प्रेरणा मिलती थी। आदिवासी परिवार से होने से पढ़ाई लिखाई आगे बढ़ रही थी पर मन से इंजीनियर बनने का सपना धूमिल हो रहा था।