26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bastar के मासूम चेहरों को देखें, इनकी आंखों में पल रहे IAS-IPS के सपने

स्कूल इमारतों को तोड़कर क्या मिलेगा अपने नक्सल भाईयों को, दंतेवाड़ा में विकास की बयार बह रही, सहभागिता कर इन मासूमों के सपनों को दें हौसला।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

ajay shrivastav

•

Updated: 21 Sep 2017, 10:55 PM IST

IAS IPS DREAM

स्कूल इमारतों को तोड़कर क्या मिलेगा

दंतेवाड़ा. नवरात्र पर्व पर पूजा अर्चना करने के लिए मांई के दरबार पहुंचे सूबे के मुखिया डा. रमन सिंह ने विकास की गाथा का गुणगान कुछ अलग ही अंदाज में किया। मासूमों का हवाला देकर माओवादियों को भावनात्मक रूप से झकझोरा। हाई स्कूल मैदान में सभा को संबोंधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल भवनों की इमारतों को तोड़कर अपने नक्सल भाईयों को क्या मिलेगा? बस्तर में तमाम प्रतिभाएं यहां के बच्चे आईएएस-आईपीएस के आंखों में सपनें संजों कर बैठे हैं। डाक्टर बन रहे हैं, इंजीनियर बन रहे हैं, लेकिन ये लोग इमारतें तोडऩे में लगे हुए हैं।

इन मासूम चेहरों को हौसले की उड़ान भरने दो। इस विकास में सहभागिता निभाएं। सीएम ने जिले में 269 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करते कहा कि दंतेवाड़ा की पहचान शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश में हो रही है। दंतेवाड़ा और मांईजी की प्रशंसा में कहा कि 14 साल पहले 2003 में यहीं से विकास यात्रा शुरू की थी। यह विकास रथ पूरे प्रदेश लगातार विकास गाथा का परचम लहरा रहा है। उन्होंने किसानों के लिए कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें बोनस के साथ, सूखा राहत और फसल बीमा का लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर सांसद बस्तर दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला नाग, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनिता भास्कर, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, कमिश्नर दिलीप वासनीकर, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी. कलेक्टर सौरभ कुमार, जिला पंचायत सीईओ डॉ.गौरव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

बेटियों की तरीफ करते नही थके सीएम
बेटियों की तारीफ करते सीएम नहीं थक रहे थे। यहां की बेटी ने यूपीएससी में अपना चयन करवाया है। यह बस्तर की प्रतिभा को दर्शाता है। इस बस्तर में अपार संभावनाएं हैं। सिर्फ पहचानने की जरूरत है। उन्हें मंच भर देना है। जिले की अन्य बेटियां आटो चलाकर विकास की नई तस्वीर गढ़ेगी। 51 बेटियों को ई-रिक्शा प्रदान किया जा रहा है। अब ये बेटियां इन सड़कों में आवागमन को सुचारु कर घर के लिए रोजी-रोटी का प्रबंध करेंगी। उन्होंने कहा कि बस्तर की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और यह बात वे फिर से साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर की महिला प्रधान संस्कृति में महिलाओं की प्रगति ही बस्तर की प्रगति को सुनिश्चित करेगी।

उपराष्ट्रपति से मिले पुरस्कार को सराहा
उन्होंने साक्षरता के क्षेत्र में उत्कृष्टता का राष्ट्रीय पुरस्कार उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मिलने पर बधाई देते कहा कि दंतेवाड़ा पहला जिला है, जहां एजुकेशन सिटी और लाईवलीहुड कॉलेज की स्थापना हुई। आज प्रदेश के सभी 27 जिलों में लाईवलीहुड कॉलेज की स्थापना हो चुकी है। उन्होंने कप्यूटर साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए ई-मितान परियोजना का शुभारंभ हुआ है। प्रेरणा महिला स्व सहायता समूह को समानित किया। इसके साथ ही यूपीएससी के लिए चयनित नम्रता जैन के माता पिता को भी सम्मानित किया गया।

कॉलेज अब जाना जाएगा पं दीनदायल के नाम से
सीएम ने गीदम शासकीय महाविद्यालय का नामकरण पंडित दीनदयाल उपाघ्याय जी के नाम पर करने की घोषणा की है। भविष्य दृष्टि युवा सृष्टि कार्यक्रम के तहत विभिन्न नवाचारों के साथ उड़ान कार्यक्रम के तहत गीदम पालनार सहित दुरस्थ अंचल के 800 बच्चों को ड्रोन प्रशिक्षण देने पर कहा कि ये बच्चे भविष्य के कलाम साबित होंगे। उन्होंने ग्यारहवीं-बारहवीं की पढ़ाई के साथ ही यूपीएससी की कोचिंग के लिए स्थापित किए गए 'लक्ष्य' संस्थान की भी प्रशंसा की।

दंतेवाड़ा में डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ होने पर कहा कि बस्तर में डायलिसिस की सुविधा देने वाला पहला स्थान भी दंतेवाड़ा को ही मिला है। अब यहां के लोगों को इस कार्य के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में दक्ष चिकित्सकों की नियुक्ति से जिलावासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में 9.26 करोड़ रुपए की लागत से लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है। इसके साथ ही कड़मपाल में 3.51 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है, जो ग्रामीणों के लिए संजीवनी का कार्य करेगा।

खदान का 33 प्रतिशत दंतेवाड़ा के विकास के लिए
लौह अयस्क की खदान है और इस अमीर धरती में गरीब लोग रहा करते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमीर धरती में रहने वाले गरीबों की बेहतरी और खुशहाली के लिए डीएमएफटी फंड बनाया और रायल्टी की 33 फीसदी राशि उस क्षेत्र के ग्रामीणों की उन्नति और विकास में खर्च हो रहा है। मुख्ख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विगत 14 वर्षों से किए जा रहे कार्य का नतीजा है कि यहां के पैदल और बैलगाड़ी में चलने वाले लोगों के बच्चे आज ड्रोन उड़ा रहे हैं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ संवर्द्धन एवं शोध केन्द्र की स्थापना
भारतीय गौवंश को संरक्षित करने के लिए कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ दंतेवाड़ा कलेक्टर द्वारा किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ संवर्द्धन एवं शोध केन्द्र की स्थापना हेतु किए गए एमओयू, गौ विज्ञान केन्द्र दंतेवाड़ा में बनाए गए उत्पाद के वैज्ञानिक शोध एवं मान्यता के लिए आईआईटी दिल्ली के साथ किए गए एमओयू तथा जैविक कृषि व औषधीय पादप प्रसंस्करण कार्यों के लिए प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए उन्नत भारत के तहत आईआईटी दिल्ली से एमओयू किए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।