20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुझे जेल से बाहर निकाल दो मैं शादी करूंगा…कहकर दोबारा किया रेप, प्रेग्नेंट हुई गर्लफ्रेंड तो शादी से किया इंकार

Dantewada Rape Case: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ पहले रेप किया फिर शादी से मुकर गया। जेल से वह यह कहकर छूटा कि वह लड़की से शादी करेगा लेकिन दोबारा लड़की से रेप कर उसने शादी से मना कर दिया।
2 min read
Google source verification
आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार

Dantewada Rape Case: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा (Dantewada )जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने युवती को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ। फिर जब गर्लफ्रेंड ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ़ मना कर दिया। फिर इस मामले की शिकायत थाने में हुई तो युवक को जेल हो गई।

हालांकि, फिर युवक ने शादी करूंगा कहकर समझौता किया। फिर उसे जेल से छोड़ दिया गया। लेकिन यह क्या युवक ने युवती को दुबारा अपनी हवस (Rape Case)का शिकार बनाया। युवती जब प्रेग्नेंट हुई तो फिर से उसे छोड़ दिया। गर्लफ्रेंड की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बचेली निवासी भूषण कुमार (24) अपने घर के पड़ोस में ही रहने वाली एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। फिर जब युवती ने उससे शादी करने की बात की तो उसने शादी से साफ़ इंकार (Dantewada Rape Case)कर दिया और युवती से उसने ब्रेकअप कर लिया। युवती ने साल 2021 में बचेली थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई।


यह भी पढ़ें: करणदीप सग्गू ने क्रिकेट कोच लेवल-1 की परीक्षा पास कर रच दिया इतिहास, बने बस्तर के पहले खिलाड़ी

मुझे जेल से बाहर निकाल दो मैं शादी करूंगा
इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। केस के संबंध में कोर्ट में लगातार पेशी चलती रही। इसके बाद पेशी में एक दिन युवक की युवती से मुलाकात हुई। युवक ने कहा कि मुझे जेल से बाहर निकाल दो मैं शादी करूंगा। फिर दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में समझौता हुआ। फिर सितंबर 2021 में युवक जेल से बाहर आया। फिर नवंबर में दोनों की बातचीत शुरू हुई। लेकिन युवक दुबारा युवती का रेप करता रहा।

युवती प्रेग्नेंट हुई तो शादी से किया इंकार
जब युवती प्रेग्नेंट हुई तो युवक ने शादी से फिर से इंकार कर दिया। फिर 6 जनवरी 2023 को युवती ने फिर से बचेली थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग