9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्सल ब्रेकिंग : देर रात एक ग्रामीण की हत्या कर नहीं भरा नक्सलियों का मन, फिर दिया इस वारदात को अंजाम

देर रात एक ग्रामीण की हत्या कर नहीं भरा नक्सलियों का मन, भांसी के किसान मोचा्र के मंडल अध्यक्ष की कर दी दिन दहाड़े हत्या।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 18 May 2018, 3:50 PM IST

हत्या कर नहीं भरा नक्सलियों का मन

नक्सल ब्रेकिंग : देर रात एक ग्रामीण की हत्या कर नहीं भरा नक्सलियों का मन, फिर दिया इस वारदात को अंजाम

दंतेवाड़ा .भांसी में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जय देव नाग की माओवादियों ने शुक्रवार को हत्या कर दी । इतना ही नहीं मिक्सर मशीन और ट्रेक्टर को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि, जयदेव नाग भाजपा में किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है।

बीजेपी के पदाधिकारी की ह्त्या माओवादियों ने मुखबिरी के शक में की है। मसापारा के रहने वाले जयदेव नाग सीसी रोड का काम करवा रहे थे। शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक माओवादी पहुंचे। उन्होंने काम कर रहे मजदूरों को पीटना शुरू कर दिया। जय देव नाग यह देख भागने लगा।

माओवादियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा। उसकी धारदार हथियार से वार कर ह्त्या कर दी है। मौके पर सुचना मिलते ही एसपी कमलोचन कश्यप और एएसपी चंद्रमोहन सिंह पहुंचे थे। भांसी थाना प्रभारी केके वर्मा ने बतया माओवादियों ने ह्त्या को अंजाम दिया है। मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। मामले की गहराई से जाँच की जा रही है।

ये भी पढ़े
दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा जिले से फिर नक्सलियों के कायराना करतूत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि, दंतेवाड़ा जिले के पूलपाड़ गांव के डुमान पारा में एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। पुलिस की मुखबिरी के शक के चलते नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, लिंगा कुंजाम किसी काम से बाहर गया था और अपने घर वापस लौट रहा था उसी समय नक्सलियों ने इस कायराना करतूत को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लॉक के थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फूलपाल डुमानपारा में नक्सलियों ने अपने इस कायराना करतूत को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर मृतक के बेटे मुकेश कुंजाम की बेदम पिटाई की थी। उसके बाद से परिवार नक्सली दहशत के चलते परिवार गांव छोडऩे की तैयारी कर रहा था।