
Naxalites surrender in Dantewada: दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान 'लोन वर्राटू' (घर वापस आइए) के प्रभाव में मलांगेर एरिया कमेटी की दो ईनामी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण करने का संकल्प लिया और गुरुवार को डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में उच्च पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
आत्मसमर्पण करने वाली नक्सली में कुमारी भीमे वेट्टी, जो प्लाटून नंबर 20 की सदस्या थीं और कुमारी जोगी कुंजाम, जो मलांगेर/पालनार एलओएस की सदस्य थीं, शामिल हैं। इन दोनों महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण के बाद कहा कि वे अब समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहती हैं और अपने परिवार के साथ एक बेहतर जीवन बिताना चाहती हैं।
सरेंडर करने वाली दोनों महिला नक्सली लंबे वक्त से माओवादी संगठन से जुड़ी रही हैं। दोनों महिला नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय रही हैं। सरेंडर करने के बाद दोनों ने कहा कि वो अब हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा से जुड़कर काम करेंगी।
Naxalites surrender in Dantewada: पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 25 हजार की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली सुविधाएं जैसे 3 वर्ष तक निःशुल्क आवास तथा भोजन, स्किल डेवलपमेंट हेतु प्रशिक्षण, कृषि भूमि की सुविधा दी जाएगी। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 217 इनामी सहित कुल 904 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला लिया है।
Published on:
07 Mar 2025 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Naxal News: नक्सलियों के खुफिया जगह पर पहुंचे सुरक्षाबल, भारी मात्रा में विस्फोटक, राशन और IED बरामद

