25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Dantewada / एक लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, हत्या और आगजनी जैसी कई घटनाओं में था शामिल

एक लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, हत्या और आगजनी जैसी कई घटनाओं में था शामिल

Dantewada Naxali Surrender: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से प्रभावित होकर एक लाख के इनामी नक्सली से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 31 Jan 2023, 1:45 PM IST

एक लाaएक लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडरमी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर, हत्या और आगजनी जैसी कई घटनाओं में था शामिल

एक लाख के इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

Dantewada Naxali Surrender: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से प्रभावित होकर एक लाख के इनामी नक्सली(prize naxalite) से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण(Suurender) कर दिया है। जिला दंतेवाड़ा के विभिन्न ग्रामों के व्यक्ति जो प्रतिबंधित नक्सली संगठन(Banned Naxalite Organization) में सक्रिय हैं उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए थाना / कैम्पों एवं ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों के नाम चस्पा कर लोन वर्राटू ( घर वापस आईये) अभियान चलाया जा रहा है।

उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ एवं पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय माओवादियों से आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने के लिए लगातार आह्वान कर अपील किया जा रहा है।
इससे प्रभावित होकर मंगलवार 31 जनवरी को भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत हुर्रेपाल पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष राजू लेकाम पिता स्व० सुक्कु लेकाम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी हुर्रेपाल नयापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर ने माओवादी संगठन के खोखली विचारधारा से तंग आकर लोन वर्राटू ( घर वापस आईये अभियान ) एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर सरेंडर कर दिया है।


यह भी पढ़ें: कई सालों से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बच्चों को हो रही परेशानियों को लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचे ग्रामीण, देखें Video

आत्मसमर्पित नक्सली(surrendered naxalite) ने समाज के मुख्यधारा से जुड़कर विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि) सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा राम कुमार बर्मन (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक आशा रानी (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी बारसूर के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

लोन वर्राटू अभियान(Lone Varratu Campaign) के तहत अब तक 150 ईनामी माओवादी सहित कुल 592 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

आत्मसमर्पित माओवादी राजू लेकाम निम्नलिखित घटनाओं में शामिल था :-

1. वर्ष 2008 में राजा बंगला के पास 1 बोर गाड़ी, 1 पिकप वाहन, 1 डोजर एवं 2 दस चक्का वाहन को आगजनी करने की घटना में शामिल था।

2. वर्ष 2013 में भांसी रेल्वे स्टेशन को तोड़फोड़ कर पटरी उखाड़ कर अन्य 2 वाकी टॉकी लूटकर ले जाने की घटना में शामिल था।

3. वर्ष 2013 में डीव्हीसीएम संतोष ओयाम को पुलिस मुखबिरी शक में जनअदालत लगाकर हत्या करने की घटना में शामिल था।

4. वर्ष 2014 में नेरली घाटी के पास रेल पटरी उखाड़कर यात्री ट्रेन पलटाने की घटना में शामिल था। 5. वर्ष 2017 में ग्राम कामालूर के पास रेल पटरी उखाड़ कर मालगाड़ी पलटाने की घटना में शामिल था।

6. वर्ष 2017 में ग्रामीण रंजू ओयाम निवासी बेचापाल गायतापारा को पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या करने की घटना में शामिल था।

7. वर्ष 2017 में चेरली पुलिस कैम्प / थाना में देशी राकेट लान्चर फायर करने की घटना में शामिल था। जिसमें 1 पुलिस जवान घायल हुआ।

8. वर्ष 2018 में ग्रामीण बुधराम मुचाकी पिता देवा मुचाकी निवासी पोर्रोवाड़ा थाना मिरतुर को पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या करने की घटना में शामिल था।

9. वर्ष 2020 में ग्रामीण महेन्द्र ओयाम पिता सूला ओयाम निवासी बेचापाल करसाड़पारा थाना मिरतुर को पुलिस मुखबिरी के शक में हत्या करने की घटना में शामिल था।