12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के लिए खतरे की घंटी, छबिंद्र ने भी मारी पलटी, बदला अपना निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला

छबिंद्र कर्मा ने एक बार फिर पलटी मारते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ अपना रूख कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
छबीन्द्र कर्मा

भाजपा के लिए खतरे की घंटी, छबिंद्र ने भी मारी पलटी, बदला अपना निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला

दंतेवाड़ा. छबिंद्र कर्मा ने एक बार फिर पलटी मारते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ अपना रूख कर लिया है। पहले सपा की पहले निर्दलीय फिर सपा की ओर से चुनाव लडऩे की बात अब मां का साथ देते हुए मां देवती कर्मा को कांग्रेस से टिकट मिलने के बावजूद कांग्रेस से बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन भर चुके छबीन्द्र कर्मा ने आज अपनी जुबान से पलटते हुए निर्दलीय चुनाव लडऩे का फैसला बदल दिया है। अब वे कांग्रेस को ही समर्थन देंगे।

छबीन्द्र कर्मा को मनाने का दौरान गत 16 अक्टूबर से ही जारी था। टिकट की घोषणा होने से पहले ही छबीन्द्र ने एलान कर दिया था कि वे कांग्रेस से टिकट मांगेंगे और न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्हें टिकट नहीं मिली, बल्कि मौजूदा विधायक उनकी मां देवती कर्मा को टिकट दी गई।

छबीन्द्र ने इसके बावजूद निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर दिखाने का डंका पिटते रहे। सूत्रों से जानकारी मिली है, कि छबीन्द्र को मनाने के लिए पीसीसी के शीर्षस्थ नेतृत्व की असफलता के बाद केन्द्रीय आलाकमान ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोरकंडा को यह जिम्मेदारी दी थी। कोरकोंडे लगातार छबीन्द्र के संपर्क में रहे और उनकी कोशिशों की बदौलत ही छबीन्द्र मान गए हैं, वे अब कांग्रेस को समर्थन देंगे और निर्दलीय चुनाव नहीं लडेंगे।