
बड़ा हादसा होने से टल गया
दंतेवाड़ा. जिले के ब्लाक गीदम के एक ग्राम से मुख्यालय में सीएम के सभा में भीड़ बढ़ाने पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भीड़ को लेकर पहुंचे थे। जहां सीएम सभा के समापन के बाद गीदम थाना क्षेत्र के पुरनराई ग्राम के पास शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच ग्रामीणों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार हो गया है। इसमें दर्जनभर से ज्यादा ग्रामीण मौजूद थे।
चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बस महेंद्रा ट्रैवल्स की बताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद पुरनराई ग्राम के दर्जनों ग्रामीणों को हल्की चोटें आई है। हालांकि चालक की तत्परता से वाहन एक पेड़ के किनारे ही जा टकराई व खाई में जाने से बच गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। यह भी बताया जा रहा है कि यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।
Read More : CEO ने इस रूप में पहुंचकर अधमरी महिला को दी नई जिंदगी, पढ़ें मानवता की यह कहानी
स्टेयरिंग फेल होने से हुई घटना
सीएम सभा में डॉ. रमन सिंह की घोषणाओं को सुन कर ग्रामीण खुश तो हुए ही लेकिन इधर इस हादसे ने ग्रामीणों को दहला दिया है। इस संबंध में बस चालक ने बताया कि बस का स्टेयरिंग अचानक से फेल हो जाने के कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। हालांकि इस घटना में अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है।
Read More : तेज बहाव के भंवर में फंस गए दो युवक, खेत का काम खत्म कर चार दोस्त गए थे नहाने
दुर्घटना में बस भी हुआ क्षतिग्रस्त
दंतेवाड़ा की सीएम सभा में शामिल हुए ग्रामीणों को छोडऩे के दौरान जिस बस से यह हादसा हुआ है वह भी सामने के हिस्से से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। महिंद्रा बस क्रमांक सीजी 04 ई 2122 जो दुर्घटनाग्रस्त हुई है। पुलिस भी सूचना के बाद मौके पर पहुंच चुकी है, और मामले की छानबीन में जुट गई है।
Published on:
21 Sep 2017, 8:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.